Prayagraj: अतीक अहमद मारा गया लेकिन उसके आतंक के सबूत अभी भी पड़े हैं। प्रयागराज के चकिया में माफिया अतीक अहमद का खंडहर हो चुके दफ्तर है। पुलिस ने इस दफ्तर में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस को जो सामन मिले हैं उसे देख हर कोई चौक गया। माफिया अतीक के दफ्तर से खून से सना दुपट्टा मिला है। साथ ही सीढ़ियों पर खून के धब्बे और चाकू मिला। दफ्तर के फर्स्ट फ्लोर पर एक महिला की साड़ी और कुछ अंडर गारमेंट्स मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि किसी महिला की यहां हत्या करने के बाद उसकी लाश बाहर ले जाकर फेंकी गई है।
फोरेंसिक टीम कर रही जांच
मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। टीम जांच कर रही है कि ब्लड कितने दिन पुराना है इसका जांच के बाद ही पता चल पाएगा। बता दें कि कुछ दिन पहले अतीक और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 15 अप्रैल की रात उसे और उसके भाई को तीन शूटरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। शूटरों ने उसे तब गोली मारी जब पुलिस दोनों को मेडिकल चेक-अप के लिए ले जा रही थी।
और पढ़िए – बिहार में बाहुबली आनंद मोहन पर नीतीश सरकार मेहरबान, रिहाई के लिए बदल डाला जेल मैनुअल, BJP ने कहा- ‘आया जंगलराज’
इसी दफ्तर से मिले थे 72 लाख कैश और हथियार
प्रयागराज एसीपी सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि आज ही हमें सूचना मिली की (अतीक अहमद के) चकिया स्थित कार्यालय में खून के धब्बे दिख रहे हैं। हमने जांच के लिए FSL की टीम बुलाई है। नीचे सीढ़ी के पास लाल रंग के खून नुमा धब्बे दिख रहे हैं और अंदर किचन के पास भी खून के धब्बे दिख रहे हैं। हम जांच कर रहे हैं। चकिया में अतीक के इस दफ्तर पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने 2017 में बुलडोजर चलाया था। लेकिन अतीक यहां से अपना गैंग चला रहा था उमेश पाल की हत्या के बाद पुलिस यहां फिर से रेड मारा और 72 लाख कैश, 10 असलाह और 112 गोली बरामद किया था।
एसीपी कोतवाली सतेंद्र पी। तिवारी ने कहा कि खून के धब्बे हैं तो किसके खून हैं, यह भी जांच का विषय है। आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद ली जाएगी। देखा जाएगा कि हाल ही में क्या कोई सख्श अंदर गया है?
और पढ़िए – Wrestlers Protest: खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ के चुनाव पर लगाई रोक, एडहॉक कमेटी संभालेगी मैनेजमेंट का काम
गायब है शाइस्ता परवीन
प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अतीक के पत्नी शाइस्ता परवीन फरार है। पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। अब शाइस्ता पर इनाम बढ़ाने की तैयारी है। शाइस्ता पर पहले पुलिस ने 25 हजार इनाम की घोषणा की थी, जिसे अब 50 हजार तक बढ़ाया जा सकता है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
फारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
32 mins ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
1 hr agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
1 hr ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
1 hr agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
2 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
5 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoLIVE: NCP चीफ शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, पुणे के बाद मुंबई में थे भर्ती
5 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
5 hrs agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines