वक्फ संशोधन बिल संसद से पारित हो चुका है। अब उसके कानून बनने का इंतजार है। इस बीच आज यानी शुक्रवार को देश के 8 राज्यों में वक्फ बिल को लेकर विरोध-प्रदर्शन हुआ। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद गुजरात, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, असम और पश्चिम बंगाल में मुस्लिमों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। हालांकि यूपी में पुलिस की मुस्तैदी के कारण प्रदर्शनकारी सड़क पर नहीं उतरे।
पूर्व अध्यक्ष जान से मारने की धमकी
यूपी में जुमे की नमाज पर पूरी तरह शांति रही। लखनऊ में दरगाहों और मस्जिदों की ड्रोन से निगरानी की गई। यूपी अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशफाक सैफी को बिल का समर्थन करने पर जान से मारने की धमकी मिली है। उनके बहनोई के साथ भी मारपीट की गई। उधर गुजरात के अहमदाबाद में भी सैकड़ों मुस्लिम सड़कों पर उतरे। उनके हाथों में पोस्टर और बैनर थे। उस पर लिखा था रिजेक्ट यूसीसी, तानाशाही नहीं चलेगी। पुलिस ने 50 लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया।
रांची में जमकर हंगामा
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पार्क सर्कस क्राॅसिंग में हजारों लोग सड़कों पर जमा हो गए। यहां पर लोग वक्फ बिल रिजेक्ट के पोस्टर और बैनर लिए विरोध कर रहे हैं। कोलकाता में कई जगहों पर विरोध हो रहा है। झारखंड की राजधानी रांची में जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने कहा कि वक्फ बिल देश के लिए ठीक नहीं है। बिहार में भी पटना समेत कई शहरों में मुस्लिमों ने प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ेंः वक्फ संशोधन बिल पर संसद में पास हुई BJP, अब चुनावी मैदान में वोट गणित की परीक्षा
चेन्नई में एक्टर विजय की पार्टी ने किया प्रदर्शन
चेन्नई में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने भी प्रदर्शन किया। टीवीके के महासचिव एन आनंद ने कहा कि केंद्र सरकार को वक्फ संपत्तियों से संबंधित मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यकों के साथ विश्वासघात न करें जैसे नारे लगाए। वहीं पार्टी प्रमुख और अभिनेता विजय ने भी बिल को अल्पसंख्यक विरोधी करार दिया है। उन्होंने मांग की है कि इस बिल को केंद्र सरकार वापस ले।
ये भी पढ़ेंः मुस्लिमों की नाराजगी से JDU को कितना नुकसान, क्या बिहार चुनाव में होगा खेला?
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 hr agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
2 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
4 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
4 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
6 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
7 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
8 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
8 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
8 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines