Priyanka Gandhi on WFI Body Suspension : केंद्र सरकार ने रविवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की नवगठित समिति को निलंबित करने का ऐलान किया था। अब इसे लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया है कि सरकार इसे लेकर फर्जी खबरें फैला रही है। केवल इसकी गतिविधियों को रोका गया है ताकि भ्रम फैलाकर आरोपी को बचाया जा सके।
गांधी ने एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि रेसलिंग एसोसिएशन को भंग करने को लेकर भाजपा सरकार गलत खबरें प्रसारित कर रही है। रेसलिंग एसोसिएशन को भंग नहीं किया गया है केविल इसकी गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा करके सरकार आरोपी को बचाना चाहती है।
https://twitter.com/priyankagandhi/status/1739251554333700134
कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि एक पीड़ित महिला की आवाज दबाने के लिए क्या कोई इस स्तर तक जा सकता है? जब देश को गर्व का अनुभव कराने वाले प्रसिद्ध खिलाड़ियों ने भाजपा के एक सांसद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया तब सरकार आरोपी के साथ खड़ी थी। पीड़िता को प्रताड़ित किया गया और आरोपी को ईनाम मिला।
इससे पहले प्रियंका गांधी ने आज साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया से भी मुलाकात की थी और कहा था कि मैं अन्याय की लड़ाई में आपके साथ खड़ी हूं।
Wrestlers Sakshi Malik and Bajrang Punia meet Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra, in New Delhi on Friday. (ANI Photo)
सरकार पर लगाया आरोपियों को बचाने का आरोप
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री यह बात सुनेंगे भी नहीं। गृह मंत्री (अमित शाह) अपने उस आश्वासन को भी भूल चुके हैं जो उन्होंने महिला पहलवानों को उनका आंदोलन समाप्त करने के लिए दिया था। जब ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास ले लिया और बाकी खिलाड़ियों ने अपने मेडल वापस करने शुरू कर दिए तो सरकार अफवाहें फैलाने लगी।
प्रियंका गांधी ने कहा कि जब भी किसी महिला को प्रताड़ित किया जाता है तो सरकार पूरी ताकत से आरोपी को बचाने में लग जाती है। आज हर क्षेत्र में महिलाओं की लीडरशिप की बात हो रही है लेकिन सत्ता में बैठे लोग महिलाओं को दबाने में और उन्हें हतोत्साहित करने का काम कर रहे हैं। इस देश के लोग व महिलाएं यह सब देख रही हैं और आने वाले समय में इसका भरपूर जवाब देंगी।
संबंधित खबरें
राहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? योगेंद्र यादव के जरिए बुलाया था चाय पर
13 mins agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
56 mins ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
1 hr agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
1 hr agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
4 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
5 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
5 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
5 hrs agoLIVE: इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनेगी विजय की पार्टी TVK, नेता का बड़ा दावा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines