हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर रवाना, जानें उनका पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए मंगलवार सुबह दिल्ली से रवाना हो गए। पीएम मोदी न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में बुधवार को योग दिवस समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ होगी। पीएम मोदी वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित भी करेंगे। वे व्यापारिक नेताओं से भी मिलेंगे, भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे।

अमेरिका की राजकीय यात्रा पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि UAS के लिए रवाना हो रहा हूं, जहां मैं न्यूयॉर्क शहर और वाशिंगटन डीसी में कार्यक्रमों में भाग लूंगा। इन कार्यक्रमों में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस समारोह, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ बातचीत, अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करना और बहुत कुछ शामिल हैं…।

ये भी पढ़ेंः PM Modi US Visit: पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा से बौखलाया चीन; कहा- ‘अमेरिका, भारत का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा’

बता दें कि पीएम मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने आमंत्रित किया है। पीएम मोदी की ये यात्रा न्यूयॉर्क में शुरू होगी जहां प्रधानमंत्री 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे।

22 जून को व्हाइट हाउस में पीएम मोदी का होगा औपचारिक स्वागत

पीएम मोदी इसके बाद वाशिंगटन डीसी की यात्रा करेंगे, जहां 22 जून को व्हाइट हाउस में उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति बाइडेन से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय (MEA) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन 22 जून की शाम प्रधानमंत्री के सम्मान में एक राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। प्रधानमंत्री 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को भी संबोधित करेंगे।

संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी के लिए द्विदलीय समर्थन और सम्मान का प्रदर्शन करते हुए प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों की ओर से इस तरह के ऐतिहासिक भाषण देने का निमंत्रण दिया गया था। वह संयुक्त राज्य कांग्रेस के संयुक्त सत्र को दो बार संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे।

ये भी पढ़ेंः गीता प्रेस गोरखपुर को सम्मानित करने पर भड़की कांग्रेस, जयराम रमेश बोले- सावरकर-गोडसे को पुरस्कार देने जैसा है ये फैसला

पीएम मोदी के 7 साल पहले के संबोधन की सराहना

राष्ट्रपति बाइडेन और उनकी पत्नी के निमंत्रण पत्र में 7 साल पहले पीएम मोदी के अंतिम ऐतिहासिक संबोधन की सराहना की गई, जिसने दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में मदद की। व्हाइट हाउस ने अपने संदेश में इस बात पर जोर दिया कि यह दोनों देशों के गहरे और करीबी गठबंधन की फिर से पुष्टि करने का अवसर है। पीएम मोदी ने विशेषाधिकार के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि वह संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए उत्सुक हैं।

अपने संदेश में पीएम मोदी ने अमेरिका के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों के सिद्धांतों, करीबी लोगों से लोगों के संबंधों और वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए एक दृढ़ प्रतिबद्धता पर स्थापित एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी होने पर गर्व को दोहराया।

23 जून को पीएम मोदी का ये है कार्यक्रम

23 जून को अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की ओर से संयुक्त रूप से पीएम मोदी के लिए लंच की मेजबानी की जाएगी। आधिकारिक व्यस्तताओं के अलावा, प्रधानमंत्री प्रमुख सीईओ, पेशेवरों और अन्य हितधारकों के साथ कई क्यूरेटेड बातचीत करने वाले हैं। वह प्रवासी भारतीयों के सदस्यों से भी मिलेंगे।

उम्मीद है कि वह यहां 20 शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के बिजनेस लीडर्स से मिलेंगे और 1,500 से अधिक डायस्पोरा और बिजनेस लीडर्स की एक सभा को भी संबोधित करेंगे, जिन्हें वाशिंगटन में जॉन एफ कैनेडी सेंटर में आमंत्रित किया गया है।

मास्टरकार्ड, एक्सेंचर, कोका-कोला कंपनी, एडोब सिस्टम्स और वीज़ा सहित अमेरिकी कंपनियों के शीर्ष 20 व्यापारिक नेताओं के प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि मुकेश अघी की अध्यक्षता वाला बिजनेस एडवोकेसी ग्रुप, यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) शुक्रवार, 23 जून, 2023 को वाशिंगटन डीसी में ‘वी द पीपल: सेलिब्रेटिंग द यूएस-इंडिया पार्टनरशिप’ की मेजबानी करेगा। इसके बाद पीएम 24-25 जून तक मिस्र की राजकीय यात्रा करने के लिए काहिरा जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें