Prime Minister Narendra Modi Flew Tejas Fighter Jet: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज सुबह बेंगलुरु में तेजस लड़ाकू विमान उड़ाया। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी बेंगलुरु के येलहंका एयरबेस पहुंचे थे। बता दें कि तेजस को हिंदूस्तान एयरोनाॅटिक्स लिमिटेड ने बनाया है। यह डबल सीटर स्वदेशी हल्का लड़ाकू विमान है वायुसेना में अब तक इसकी 2 स्क्वॉ़ड्रन शामिल हो चुकी है।
पीएम मोदी ने फाइटर जेट उड़ाने के बाद कहा कि यह अनुभव अविश्वसनीय रूप से समृद्ध था, जिसने हमारे देश की स्वदेशी क्षमताओं में मेरे विश्वास को काफी बढ़ा दिया है। हमारी राष्ट्रीय क्षमता के बारे में मुझमें नए सिरे से गर्व और आशावाद की भावना पैदा की।
बता दें कि पीएम मोदी से पहले कई हस्तियां लड़ाकू विमान उड़ान उड़ा चुकी है।
एपीजे अब्दुल कलाम- पूर्व प्रसिडेंट अब्दुल कलाम 8 जून 2006 को भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 एमकेआई पर 30 मिनट तक उड़ान भरने वाले पहले प्रेसिडेंट थे।
प्रतिभा पाटिल- पूर्व प्रेसिडेंट प्रतिभा पाटिल ने 25 नवंबर 2009 को सुखोई-30 एमकेआई में उड़ान भरने वाली पहली महिला राष्ट्र प्रमुख थी। उन्होंने 74 साल की उम्र में सुखाई-30 एमकेआई जेट विमान से 30 मिनट के लिए उड़ान भरी थी।
निर्मला सीतारमण- निर्मला सीतारमण बतौर रक्षा मंत्री 17 जनवरी 2018 को राजस्थान में सुखोई-30 एमकेआई विमान में उड़ान भरी थी।
राजीव प्रताप रूडी- भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने 19 फरवरी 2015 को एयरो इंडिया शो के दौरान 2015 में सुखाई-30 एमकेआई से उड़ान भराी थी।
पढ़े तेजस का सफर
सबसे पहले 1983 में लाइट काॅम्बैट एयरक्राफट प्रोजेक्ट के तहत बनना शुरू हुआ। साइंटिस्ट डाॅ. कोटा हरिनारायण और उनकी टीम ने स्वदेशी लड़ाकू विमान बनाया था। उसके बाद 4 जनवरी 2001 को पहली बार तेजस ने आसमान में उड़ान भरी थी। इसके बाद 2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस लड़ाकू विमान को तेजस नाम दिया। 2007 में नौसेना ने विमान पोतों के लिए तेजस फाइटर जेट बनाने की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू की। इसके बाद 2016 में 2 तेजस विमान को वायुसेना में शामिल किया गया। दिसंबर 2017 में रक्षा मंत्रालय ने एचएएल को 83 विमानों का आॅर्डर दिया।
संबंधित खबरें
उपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर हिरासत में
9 mins agoMSME कंपनियों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसले
51 mins ago'ज्ञानेश हमसे क्यों नहीं मिल रहे?' राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर उठाया सवाल
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
3 hrs ago'CEC के इस्तीफे से कम में समझौता नहीं', सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
4 hrs agoCEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
5 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
7 hrs agoLIVE: मुझे बताओ, मैं देश में कहां बैठ सकता हूं- राहुल गांधी
9 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
9 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines