PM Narendra Modi Birthday Special: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 17 सितंबर को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल को 9 साल हो गए हैं। इन 9 सालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐसी कई उपलब्धियां हासिल की हैं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई हैं, जिसे कोई भूलकर भी नहीं भूल सकता है। इन 9 सालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कई अहम योजनाओं से करोड़ों लोगों को काफी मदद मिली है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी की पांच योजनाओं के बारे में। आइए जानते है..
1. नमामि गंगे कार्यक्रम
नमामि गंगे कार्यक्रम को जून 2014 में केंद्र सरकार के द्वारा शुरू किया गया था। यह एक एकीकृत संरक्षण मिशन है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदूषण के प्रभावी उन्मूलन और राष्ट्रीय गंगा नदी का संरक्षण के दोहरे कामों को पूरा करना है। इसे योजना को 20,000 करोड़ रुपये के बजट के साथ शुरू किया गया था। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत जैव विविधता संरक्षण, वन लगाना और पानी की गुणवत्ता की निगरानी के लिए भी कदम उठाना है।
2. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत लड़कियों की भ्रूण हत्या को रोकना मकसद था। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को पानीपत हरियाणा से शुरू की गयी थी। भारत सरकार ने इस योजना को वर्ष 2014-15 में 100 जिलों में आरंभ किया गया था। इसमें बालिकाओं के अस्तित्व और सुरक्षा को सुनिश्चित किया गया था।
3. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत देश के गरीब नागरिकों को राशन दिया जाता है। इस योजना की शुरुआत अप्रैल, 2020 में की गई थी। इसके तहत 80 करोड़ से अधिक गरीब लोगों को लाभानन्वित करने की योजना बनाई गई थी। इस योजना के माध्यम से देश के 80 करोड़ गरीब नागरिकों को हर महीने 5 किलो गेहूं या चावल बिल्कुल मुफ्त दिया जाता हैं। अब इस योजना को सरकार ने दिसंबर 2023 में बढ़ा दिया है।
4.अटल पेंशन योजना
अटल पेंशन योजना के तहत भारत सरकार ने 60 वर्ष की आयु के बाद सभी भारतीयों को गारंटीकृत मासिक पेंशन प्रदान करने की योजना बनाई थी। यह अक्टूबर 2022 में लागू किया गया था। देश का कोई भी नागरिक जो टैक्सपेयर न हो, इस स्कीम का लाभ उठा सकता है। बीते साल अक्टूबर 2022 में ही ये नियम लागू किया गया था।
5.स्टैंंड अप इंडिया योजना
स्टैंंड अप इंडिया योजना के तहत महिलाओं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों के बीच उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाता है। भारत सरकार ने यह कार्यक्रम 5 अप्रैल 2016 में शुरू की थी।
संबंधित खबरें
भूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
30 mins agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान में 14 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, सिरोही, दौसा, सीकर और फलौदी को मिले नए SP
1 hr agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
9 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
9 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
10 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
11 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
11 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
13 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
14 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines