हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Watch Video: पीएम के भाषण के दौरान बेहोश होकर गिरा शख्स, फिर मोदी ने उठाया ये बड़ा कदम

विज्ञापन
Pm Narendra Modi

Man Collapses During PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की यात्रा से भारत लौटे। उन्होंने सबसे पहले बेंगलुरु में इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की, जिन्होंने चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग में अपना खून-पसीना लगा दिया। इसके बाद वे दिल्ली लौटे। राष्ट्रीय राजधानी के पालम एयरपोर्ट पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को पीएम मोदी ने संबोधित किया। इस दौरान भीड़ में खड़ा एक शख्स बेहोश होकर गिर गया। जैसे ही पीएम मोदी की नजर उस पड़ी, उन्होंने अपना भाषण रोक दिया। पीएम मोदी ने तत्काल अपने डॉक्टरों को इलाज करने के लिए कहा। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

देखें VIDEO…

वीडियो में देख सकते हैं कि पीएम मोदी भाषण दे रहे थे, तभी एक शख्स बेहोश होकर गिर पड़ा। इस पर पीएम ने कहा, ‘जरा उनको देखो, मेरी डॉक्टरों की टीम उनके पास पहुंचे। मेरे साथ जो डॉक्टर हैं, जरा देख लें इनको। उनका हाथ पकड़कर ले जाइए। बिठा दीजिए कहीं और जूते वगैरह खोल दीजिए उनका।’

विज्ञापन

दिल्लीवालों से पीएम ने मांगी माफी

पीएम मोदी ने 9 सितंबर को दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन का जिक्र किया। उन्होंने पूरा देश जी-20 का मेजबान है। मेहमान भी दिल्ली आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को असुविधा भी होगी। ट्रैफिक नियम बदल जाएंगे। कई जगहों पर आपको रोका-टोका जाएगा। इसलिए मैं माफी मांगता हूं। लोगों को भी तय करना होगा कि देश की प्रतिष्ठा को जरा सी भी आंच न आने पाए।

दरअसल, दिल्ली में 9 और 10 सितंबर तक जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें यूरोपीय संघ और आमंत्रित देशों के 30 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष, शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। 14 इंटरनेशनल संगठनों के चीफ भी आएंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Viral Video: दुबई में साइकिल पर रॉकेट रखकर रेस लगाने लगा शख्स, सच्चाई जानकर आप भी कहेंगे वाह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola