PM Modi in Egypt: अमेरिका के अपने चार दिवसीय दौरे की समाप्ति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के निमंत्रण पर दो दिवसीय राजकीय यात्रा के लिये शनिवार को काहिरा पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी को ‘गॉर्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया गया।
ऐसा रहेगा पीएम मोदी का दो दिवसीय दौरा
यह पिछले 26 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की मिस्र की पहली यात्रा है। मोदी रविवार को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से मुलाकात करेंगे। मोदी रविवार को अल-सीसी से वार्ता करेंगे और दोनों प्रमुख देशों के बीच रणनीति भागीदारी को गति देने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। काहिरा में अपने प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री ‘हेलियोपोलिस कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव सीमेट्री’ का दौरा करेंगे, जो एक पवित्र स्थल है।
इसके अलावा पीएम मोदी यहां पर दाऊदी बोहरा समुदाय की मदद से बहाल की गई 11वीं सदी की अल-हाकिम मस्जिद का भी दौरा करेंगे। मस्जिद का निर्माण फातिमिद वंश के शासन के दौरान किया गया था। मिस्त्र में भारतीय समुदाय के लोग भी भारी संख्या में मौजूद हैं। ऐसे में पीएम मोदी उनसे भी मुलाकात करेंगे।
यात्रा से पहले पीएम मोदी ने कही थी ये बात
मिस्र सबसे अधिक आबादी वाला अरब देश है और रणनीतिक लिहाज से अहम स्थान पर स्थित है। इस यात्रा से पहले पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा था कि ‘मैं किसी करीबी और मैत्रीपूर्ण देश (मिस्र) की पहली राजकीय यात्रा करने को लेकर उत्साहित हूं। हमें इस वर्ष देश के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति सीसी का स्वागत करने का सौभाग्य मिला। कुछ महीनों के अंतराल में हो रही ये दो यात्राएं मिस्र के साथ हमारी तेजी से विकसित हो रही साझेदारी की झलक पेश करती हैं, जो राष्ट्रपति सीसी की यात्रा के दौरान ”रणनीतिक साझेदारी” में बदल गई।”
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
14 mins agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 hr agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
1 hr agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
3 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
5 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
5 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
6 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
6 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines