Delhi News: उपराष्ट्रपति चुनाव में हुई जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने NDA के उम्मीदवार रहे सीपी राधाकृष्णन को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होनें कहा कि ‘वह एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे’। वहीं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हे बधाई दी है।
पीएम मोदी ने दी बधाई
उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA के सीपी राधाकृष्णन ने जीत हासिल की है। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है। उन्होनें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘सी.पी. राधाकृष्णन को 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई। उनका जीवन हमेशा समाज सेवा और गरीबों व वंचितों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है। मुझे विश्वास है कि वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे, जो हमारे संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करेंगे और संसदीय संवाद को आगे बढ़ाएंगे।’
गृह मंत्री अमित शाह ने भी दी बधाई
वहीं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए कहा कि ‘सी.पी. राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई। मुझे पूरा विश्वास है कि समाज के निचले स्तर से उठे एक नेता के रूप में आपकी दूरदर्शिता और प्रशासन के बारे में गहन ज्ञान, हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा के लिए हमारे संसदीय लोकतंत्र में सर्वश्रेष्ठ लाने में हमारी मदद करेगा। उच्च सदन की पवित्रता के संरक्षक के रूप में आपकी यात्रा के लिए मैं आपको हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
यह भी पढ़ें- उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष को बड़ा झटका, क्रॉस वोटिंग और 15 इनवैलिड वोटों ने चौंकाया
संबंधित खबरें
GST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
2 hrs agoLIVE: लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर रूम में लगी आग, फर्नीचर और डॉक्यूमेंट जलकर राख
4 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
4 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
12 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
13 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
14 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
15 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
16 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
17 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines