Prayagraj Mahakumbh 4 QR Codes: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आगाज होने जा रहा है। हर कोई इस महापर्व का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वहीं यूपी प्रशासन ने भी महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खास तैयारियां की हैं। जिसमें 4 क्यूआर कोड्स के नाम भी शामिल हैं। जी हां, यह चारों क्यूआर कोड अलग-अलग रंग के हैं, जिनकी होर्डिंग महाकुंभ मेलों में जगह-जगह पर लगाई जा रही है। तो आइए जानते हैं इन क्यूआर कोड्स का क्या मतलब है और यह कैसे काम करेंगे?
चलो कुंभ चलें’
महाकुंभ मेले में 2 तरह की होर्डिंग्स देखने को मिल रही है। पहली होर्डिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगी है। इस होर्डिंग पर ‘चलो कुंभ चलें’ की अपील की गई है। वहीं दूसरी होर्डिंग QR कोड की है। इसमें हरा, लाल, नीला और नारंगी रंग के QR कोड शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025 में होगा Google राज, ऐप से सिक्योरिटी तक सब AI करेगा कंट्रोल
हरे QR से मिलेंगे नंबर
महाकुंभ में लगा हरे रंग का QR कोड कुंभ प्रशासन (Kumbh Admninistration) का है। इस QR कोड को स्कैन करके आप कुंभ का दारोमदार संभालने वाले प्रशासन का नंबर ले सकते हैं। इसे स्कैन करने के बाद 28 पेजों का पीडीएफ खुलेगा, जिसमें मंडलायुक्त से लेकर प्रशासनिक अफसरों के नंबर और पुलिस स्टेशन में नंबर आसानी से मिल जाएंगे।
इमरजेंसी में लाल QR कोड को करें स्कैन
महाकुंभ में करोड़ों लोगों की भीड़ जुटेगी। ऐसे में कई बार श्रद्धालुओं को इमरजेंसी सेवा की जरूरत पड़ती है। इसके लिए कुंभ में लाल रंग का QR कोड लगाया गया है। इस QR कोड को स्कैन करने पर प्रयागराज के 657 अस्पतालों की लिस्ट, फोन नंबर और उनमें मौजूद बेडों की संख्या पता चल जाएगी। ऐसे में हॉस्पिटल फोन करके आपात स्थितियों से निपटा जा सकता है।
नीले QR कोड से मिलेगा होटल और खाना
महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को होटल ढूंढने और अच्छे खाने की तलाश में नहीं भटकना पड़ेगा। कुंभ में लगे नीले QR कोड को स्कैन करके आप 20 होटलों की लिस्ट हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भोजन से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध रहेगी।
यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: किन्नर अखाड़े को 9 साल बाद भी मान्यता क्यों नहीं ? पहली बार लेंगे हिस्सा
नारंगी QR कोड से मिलेगी जानकारी
महाकुंभ की तैयारियां यूपी सरकार के अलग-अलग विभागों पर हैं। ऐसे में कुंभ से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए नारंगी रंग का QR कोड स्कैन करना होगा। इससे न सिर्फ उत्तर प्रदेश के विकास की तस्वीर देखी जा सकेगी बल्कि सभी विभागों का काम भी पता चल जाएगा।
कैसे काम करेगा QR कोड?
महाकुंभ के डीएम विजय किरन आनंद का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह पर QR कोड की होर्डिंग्स लगाई गई हैं। स्मार्टफोन आजकल सभी के पास रहता है। ऐसे में श्रद्धालुओं को अपने फोन का स्कैनर खोलकर QR कोड को स्कैन करना होगा और सारी जानकारी उनके सामने आ जाएगी।
यह भी पढ़ें- Mahakumbh केवल प्रयागराज में क्यों? कुंभ मेला देश में 4 अलग जगह, जानें मान्यता
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
4 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
5 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
7 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
7 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
8 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
9 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
10 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
10 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines