PM Kisan Yojana 2024: पीएम किसान सम्मान निधि योजना एक सरकारी योजना है जो छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता देती है। इसकी किस्तों को सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है। लेकिन इससे पहले किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए एक फॉर्म भरना होता है, इसके बाद ही उन चुने हुए किसानों को किस्त का पैसा मिलता है। अब तक इस योजना के तहत 17 किस्तें रिलीज हो चुकी है। 17वीं किस्त जून में आई थी, चूंकी हर तीसरे महीने किस्त भेजी जाती है तो अब 18वीं किस्त किसी भी वक्त आ सकती है।
कब आएगी 18वीं किस्त
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पात्र किसानों के खातों में किस्त का पैसा अक्तूबर से नवंबर के बीच ट्रांसफर किया जा सकता है. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का पैसा अगस्त के महीने में भी आ सकता है। आपको बता दें कि अभी तक पीएम किसान की 18वीं किस्त जारी होने को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें… PM Kisan Samman Nidhi: नहीं आए 17वीं किस्त के पैसे? तो ये भूल है वजह, जानिए
पीएम किसान स्टेटस के मुताबिक, 18 जून 2024 को वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी की थी। इसके तहत 9.26 करोड़ किसानों के खातों में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई। 18वीं किस्त को लेकर चर्चाएं जोरों शोरों से हो रही हैं तो किसान तत्काल रूप से अपनी ई-केवाईसी करा लें। इसके लिए केवाईसी इसलिए जरूरी है क्योंकि किस्त से जुड़ी सभी जानकारियां दी जाती हैं। जो किसानों के मोबाइल में भेजी जाती हैं।
क्या है पीएम किसान योजना?
केंद्र सरकार देश के करोडो़ं किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) चला रही है. इस योजना के तहत किसानों के 6,000 की राशि 3 किस्तों में साल भर में दी जाती है। किसानों के खाते में अब तक 17 किस्तों का पैसा भेजा जा चुका है. इसके अलावा इससे जुड़ी जानकारियां किसान अपने पास के सहायता केंद्र पर ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
8 mins ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
37 mins agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
2 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
2 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
3 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
3 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
3 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
4 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines