Stock Market News: भारत के किस पीएम ने स्टॉक मार्केट रिटर्न दिया था? सबसे पहले इंदिरा गांधी की बात करें तो उन्होंने 15.5 फीसदी रिटर्न दिया था। राजीव गांधी के समय में यह बढ़कर 18.4 प्रतिशत हो गया था। वीपी सिंह इसके बाद पीएम बने तो धमाल मचा दिया था। रिटर्न सीधा 68 फीसदी पहुंच गया था। अगले पीएम चंद्रशेखर बने तो स्टॉक मार्केट साढ़े 3 फीसदी गिर गया था। जिसके बाद पी वी नरसिम्हा राव आए तब स्टॉक मार्केट 20.18 पहुंच गया था। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार बनी तो पहला टर्म बेहद खराब रहा। स्टॉक मार्केट 60 फीसदी तक गिर गया था।
वाजपेयी के समय देखने को मिली अधिक गिरावट
इसके बाद एचडी देवेगौड़ा पीएम बने तो मामूली उछाल दर्ज किया गया। स्टॉक मार्केट 2.3 फीसदी तक पहुंच गया। वाजपेयी दूसरी बार पीएम बने तो स्टॉक मार्केट 4.24 परसेंट बढ़ा। मनमोहन सिंह के पीएम बनने के बाद स्टॉक मार्केट 20.18 प्रतिशत से अधिक रहा। लेकिन जब वे दूसरी बार पीएम बने तो यह कम हो गया। स्टॉक मार्केट 11.6 परसेंट रह गया। मोदी के टर्म में सिर्फ 9.6 परसेंट स्टॉक मार्केट में उछाल देखने को मिला। मोदी जब 2019 में दूसरी बार पीएम बने तो स्टॉक मार्केट यह बढ़कर 12.7 फीसदी तक गया। बता दें कि पिछले चार टर्म पूरे 5-5 साल के रहे हैं। यानी सरकार ने कार्यकाल पूरा किया है। विशेषज्ञों के अनुसार इतना रिटर्न दे पाना भी आसान नहीं माना जाता है।
केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भी हाल ही में दावा किया था कि उनकी सरकार के कार्यकाल में शेयर बाजार चार गुना हो गया है। गोयल ने कहा था कि भारत मोदी के नेतृत्व में तेजी से प्रगति कर रहा है। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के कार्यक्रम में गोयल ने दावा किया था कि 10 साल में उन्होंने तेजी से काम किए हैं। सेंसेक्स 80049.67 के रिकॉर्ड नंबर पर पहुंच गया है। जिस समय उनकी सरकार आई थी, उस समय निफ्टी 5700 के आसपास था। अब यह लगभग 24 हजार के पास है। गोयल ने कहा था कि यह निर्दयी बाजार सिर्फ अपने आंकड़े और भविष्य देखता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
33 mins agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
1 hr agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
2 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
3 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
3 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
6 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
6 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
6 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines