मुंबईः- देश का सबसे लंबा और महाराष्ट्र के गेम चेंजर कहे जानेवाले 701 किलोमीटर लंबे मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेस वे के पहले चरण का उदघाटन पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों 11 दिसंबर को नागपुर में होगा। समृद्धि हाईवे का पहला चरण नागपुर से शिरडी तक 520 किलोमीटर का रहेगा समृद्धि हाईवे शुरू होने के बाद नागपुर से शिरडी की दूरी 10 घंटे के बजाया 5 घंटे में पूरी की जायेगी।
महाराष्ट्र के अबतक के सबसे बड़े प्रोजेक्ट का नाम हिंदु हृदय सम्राट बालासाहब ठाकरे समृद्धि एक्सप्रेस वे रखा गया है,55 हज़ार करोड़ की लागत से बनने वाला एक्सप्रेस वे देश का अबतक का सबसे बड़ा 701 किलोमीटर वाला एक्सप्रेस वे होगा। जो महाराष्ट्र के 10 जिले,26 तहसील और 392 गाँव को जोड़ेगा,6 लेन के इस हाईवे में आने के लिए 3 लेन और जाने के लिए 3 लेन बनाई गयी है जिसमें एक लेन 3.75 मीटर की होगी
यह हाईवे पर रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है लेकिन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की क्षमता से गाड़िया दौड़ ने की इजाजत होगी ,यह एक्सप्रेस वे 49.40%गवर्मेंट इक्विटी 50.40% बैंक लोन के जरिये बनाया जा रहा है,देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस पर टोल कितना होगा यह सवाल सभी के जहन में होगा, सरकार का दावा है कि कार को प्रति किलोमीटर 1 रुपया 65 पैसे टोल देना होगा याने नागपुर से मुंबई के सफर के लिए 1150 रुपये टोल होगा,701 किलोमीटर के इस एक्सप्रेस वे 14 रिस्पॉन्स विएकल हर 50 किलोमीटर पर और 7 रिस्पॉन्स विएकल तैनात रहेंगे जो आपदा की स्थिति में कार्यरत रहेंगे,पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इस हाईवे पर 11 लाख 31 हज़ार पेड़ लगाए जाएंगे
समृद्धि हाईवे का आख़री चरण 181 किलोमीटर का शिरडी से मुंबई से सटे भिवंडी तक होगा इसका काम अगले 12 महीने से पहले पूरा किया जायेगा। समृद्धि हाईवे तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनविस का ड्रीम प्रोजेक्ट था जो आज पूरा होने जा रहा है बालसाहब ठाकरे का नाम इस हाईवे को दिया गया है अब देखना है की इस हाईवे के उदघाटन के लिए बालासाहब के बेटे उद्धव ठाकरे को शिंदे-फडनविस बुलाते है क्या।
मुंबई/विनोद जगदाले/ 01-12-22
संबंधित खबरें
कौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
51 mins agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
2 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
2 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
3 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
4 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines