अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार को अपनी फैमिली के साथ भारत दौरे पर पहुंचे है। वेंस 4 दिन तक भारत में रहेंगे, इस दौरान वे आगरा और जयपुर का दौरा भी करेंगे। सोमवार को उन्होंने दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर का भी दौरा किया। इसके बाद उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री आवास पर पीएम नरेंद्र मोदी से हुई। मुलाकात के लिए वेंस उनके आवास पर पहुंचे थे, जहां कई मुद्दों पर चर्चा हुई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ उनकी पत्नी उषा वेंस और बच्चे भी मौजूद रहे।
पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। माना जा रहा है कि एशिया के बाजारों पर इसका असर पड़ सकता है। हालांकि अमेरिका अपने फैसले पर 3 महीने के लिए रोक भी लगा चुका है। ऐसे में वेंस का दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ लगाए जाने पर भले ही अस्थायी रोक लगा दी गई है, लेकिन मोदी सरकार इसको लेकर अपनी तैयारियों में जुटी है।
दिल्ली में जोरदार स्वागत
इससे पहले वेंस का प्लेन दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था। एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति और उनके परिवार का जोरदार स्वागत किया। पालम एयरपोर्ट पर ही वेंस को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था। पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान टैरिफ और बाकी मुद्दों पर चर्चा हुई।
मौके पर विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री समेत कई बड़े नेता और अधिकारी भी मौजूद रहे। अमेरिका ने हाल ही में भारतीय आयातित सामान को लेकर चेतावनी जारी की थी। इसमें कहा था कि अगर ट्रंप की ओर से लगाई गई 3 महीने की रोक को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ तो भारतीय निर्यात पर 10 के बजाय 26 फीसदी टैरिफ लागू होगा।
जेडी वेंस अपनी पहली भारत यात्रा पर आए हैं। माना जा रहा था कि नई दिल्ली और वाशिंगटन अब द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत कर सकते हैं। भारत और यूएस के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) को मजबूत करने के लिए बात हुई। दोनों नेताओं ने आपसी कल्याण पर केंद्रित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए वार्ता में महत्वपूर्ण प्रगति का स्वागत किया। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान ऊर्जा, रक्षा, रणनीतिक प्रौद्योगिकियों और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासों चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार रखे।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
5 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
5 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
7 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
9 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
11 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
11 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
11 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines