PM Modi Lunch In New Parliament Canteen: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज नए संसद भवन में कैंटीन लंच किया। शुक्रवार दोपहर को लोकसभा की कार्यवाही खत्म होने के बाद वे लंच करने कैंटीन पहुंचे। इस दौरान उनके साथ NDA के सहयोगी दलों के सांसद भी थे। क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने पहले से ही कैंटीन में लंच करने का प्लान बनाया था, इसलिए खाना पहले से तैयार था। प्रधानमंत्री ने 8 सांसदों के साथ खाना खाया। उन्होंने 9 वेज थाली ऑर्डर की थी। इस थाली में दाल चावल, खिचड़ी और मीठे में तिल का लड्डू शामिल था।
Parliament Canteen Menu List With Rate
प्रधानमंत्री ने खुद बुलावा भेजा था सांसदों को
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एल मुरूगन (BJP), रितेश पांडे (BSP), हिना गावित (BJP), कोन्याक (BJP), एन प्रेमचंद्रन (रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी), सस्मित पात्रा (BJD), राम मोहन नायडू (TDP), लद्दाख के सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल ने संसद की कैंटीन में लंच किया, जिन्हें प्रधानमंत्री ने खुद अनोखे अंदाज में साथ लंच करने के लिए आमंत्रित किया था। PMO के जरिए सांसदों को बुलावा भेजा गया। सांसद बुलावा सुनकर एक बार तो घबरा गए, फिर जब वे प्रधानमंत्री के पास गए तो उन्होंने भी कहा कि आज तुम्हे सजा दी जाती है। चलो मेरे साथ चलो।
लंच में नहीं हुई राजनीतिम मुद्दे पर चर्चा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री सांसदों को लेकर कैंटीन में आ गए, जहां टेबल पहले से रिजर्व थी। उन्होंने सांसदों को सीट लेने के लिए कहा और खाना ऑर्डर किया। खाना देखकर सांसद हंसने लगे और फिर प्रधानमंत्री ने उनसे कहा कि मैं भी एक इंसान हूं। प्रधानमंत्री हूं, फिर भी इंसान की तरह रहता हूं, जीता हूं, खाता हूं। मेरा दिल आज आप लोगों के साथ खाना खाने का था, इसलिए मैंने बुला लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री और सांसदों ने करीब एक घंटा कैंटीन में बिताया, लेकिन इस एक घंटे के तरह हल्की फुल्की चिट चैट हुई, किसी राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई।
संसद की कैंटीन का रेट चार्ट 2021 में बदला था
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को कैंटीन में खाने का रेट चार्ट भी बताया और कहा कि जब भी दिल करे खाना खाने आएं। यहां का खाना बहुत लजीज है और यहां हर वैरायटी मिल जाती है। बता दें कि संसद की कैंटीन का रेट चार्ट साल 2021 में बदला गया था। इंडिया टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को कैंटीन का रेट चार्ट बदलने का अधिकार है। 2021 में रेट चार्ट बदलते समय कुछ व्यंजनों के दाम भी बढ़ाए गए थे। देखिए संसद की कैंटीन का रेट चार्ट…
संबंधित खबरें
'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
18 mins agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
1 hr agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
2 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
2 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
2 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
3 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
3 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
4 hrs ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines