नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नगालैंड और मेघालय में चुनावी रैली में शामिल हुए। पीएम मोदी ने अपनी चुनावी रैली में कहा कि भाजपा के लिए आपका ये प्यार कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। उनकी नींद उड़ गई है। उन्होंने बहुत कोशिश की थी कि यह रैली ना हो पाए लेकिन मेघालय से जुड़ने के लिए, तुरा की जनता से जुड़ने के लिए मोदी को किसी मैदान की जरुरत नहीं है। मोदी को तो मेघालय वासियों ने अपने दिल में जगह दी हुई है।
यहां के लोगों ने मुझे अपने दिल में स्वीकार कर लिया-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे तुरा के लोगों से जुड़ने के लिए कोई आधार नहीं चाहिए क्योंकि यहां के लोगों ने मुझे अपने दिल में स्वीकार कर लिया है। शिलांग और तुरा के लोगों द्वारा मेरे प्रति दिखाया गया प्यार और स्वीकृति इस बात का प्रमाण है कि मेघालय भाजपा सरकार चाहता है।
उन्होंने कहा, मेघालय में बीजेपी सरकार होने का मतलब है, मेघालय का तेज विकास, बिना भेदभाव मेघालय के हर क्षेत्र का विकास, मेघालय में बीजेपी सरकार यानी- बम और ब्लॉकेड और हिंसा से मुक्ति, मेघालय में बीजेपी सरकार यानी- हर Region और Religion को सपोर्ट करने वाली सरकार।
मेघालय में बीजेपी सरकार यानी- कनेक्टिविटी बढ़ाने वाली सरकार-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मेघालय में बीजेपी सरकार यानी- गरीबों को पक्का घर, बिजली और पानी देने वाली सरकार, मेघालय में बीजेपी सरकार यानी- यहां की महिलाओं, बहनों और बेटियों की दिक्कत कम करने वाली सरकार, मेघालय में बीजेपी सरकार यानी- कनेक्टिविटी बढ़ाने वाली सरकार
प्रधानमंत्री ने कहा ने कहा कि मुझे प्यार और आशीर्वाद पर भरोसा है कि ‘𝐌𝐞𝐠𝐡𝐚𝐥𝐚𝐲𝐚 𝐌𝐚𝐚𝐧𝐠𝐞 𝐁𝐉𝐏 𝐒𝐚𝐫𝐤𝐚𝐫’। भाजपा सरकार। मेघालय के लिए यानी तेज गति से विकास, नाकाबंदी और हिंसा की समाप्ति, सभी के लिए पक्का घर और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर।
भाजपा हमेशा से जनजातीय विकास के लिए समर्पित रही है-पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि मेघालय सहित पूरे नॉर्थ-ईस्ट के विकास के लिए हमने पुरानी सोच और अप्रोच को बदल दिया है। कांग्रेस की सरकारों ने इस हिस्से को देश का आखिरी हिस्सा मान लिया था जबकि बीजेपी नॉर्थ-ईस्ट को देश के विकास का ग्रोथ इंजन मानती है। भाजपा हमेशा से जनजातीय विकास के लिए समर्पित रही है। कांग्रेस की सरकारें आदिवासियों के लिए जितना बजट रखती थीं उससे 5 गुना अधिक बजट हमने दिया है। इसका लाभ मेघालय के जनजातीय समाज को भी होने वाला है।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
7 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
9 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
10 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
11 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
12 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
13 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
13 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
13 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines