नई दिल्लीः फ्रांस की नेशनल डे परेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे। साथ ही इस परेड में भारतीय लड़ाकू विमान समेत एक भारतीय सैन्य दल भी भेजने की तैयारी की जा रही है।
समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांसीसी पारंपरिक सैन्य परेड 14 जुलाई को बैस्टिल डे के दौरान पेरिस में आयोजित की जाती है। यह यात्रा फ्रांस और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ को प्रदर्शित करेगी।
फ्रांसीसी-भारतीय राफेल होंगे परेड में शामिल
एक भारतीय रक्षा अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि भारतीय सैन्य दल में एक मार्चिंग दल शामिल होगा। साथ ही भारतीय वायु सेना फ्लाईपास्ट में भाग लेने के लिए अपने लड़ाकू विमानों को तैनात कर रही है। फ्रांसीसी वायु सेना अपने राफेल लड़ाकू विमान को परेड में उतारने की योजना बना रही है जो भारतीय वायु सेना का भी हिस्सा हैं।
और पढ़िए – NCP प्रमुख शरद पवार बोले- मेरी कोशिश है भाजपा के सामने एक मजबूत विपक्ष खड़ा करना
वर्ष 2016 की गणतंत्र दिवस परेड में आए थे फ्रांस के राष्ट्रपति
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत जगुआर बेड़े से अपने विमान भेज सकता है, जिसे फ्रांस की ओर से डिजाइन किया गया है। वर्ष 1980 के दशक में भारतीय वायु सेना में महत्वपूर्ण संख्या में शामिल हुआ था। वर्ष 2016 में जब फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद गणतंत्र दिवस परेड के लिए भारत आए थे, तो फ्रांसीसी सेना की तरफ से भी एक सैन्य टुकड़ी भेजी थी।
भारत भी आया था फ्रांसीसी सेना का दल
उस समय, 7वीं बख्तरबंद ब्रिगेड की 35वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के 56 कर्मियों वाला फ्रांसीसी दल भारत आया था। उनकी रेजीमेंट के सैनिकों को 1781 और 1784 के बीच भारत में तैनात किया गया था। दल के पहले पाइप और ड्रम में 48 संगीतकार शामिल थे। भारत उन इकाइयों से भी एक टुकड़ी भेज सकता है, जिनका पिछली शताब्दी में लड़े गए विश्व युद्धों के दौरान फ्रांसीसी क्षेत्र में लड़ने का इतिहास रहा है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
6 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
7 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
9 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
12 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
12 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
12 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
13 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
14 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines