PM Modi Success Secret: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद को संबोधित करते हुए अपनी सफलता का सीक्रेट बताया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में मुख्यमंत्री रहते हुए मैंने मास्टरप्लान बनाया था, जिसे फॉलो करते हुए मैं कामयाब हुआ था। उन्होंने ये भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जो मूलभूत शक्ति है, वह उसका कार्यकर्ता है और कार्यकर्ता एक ऐसा पद है जो जीवन भर हमारे साथ रहता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तब मैंने कार्यशैली बनाई थी। इसका मुझे बड़ा फायदा होता था। मैं हर वर्ष एक विषय तय करता था। जैसे मैंने गर्ल चाइल्ड एजुकेशन का विषय चुना तो पुलिस विभाग, होमगार्ड और डॉक्टर सभी को अपने काम के अतिरिक्त कुछ समय इस पर भी काम करना होता था। जब पूरी शक्ति लगती थी तो बहुत बड़ी सफलता मिलती थी।
बोले- मुझे ऐसे मिलती थी राज्य के ग्रास रूट लेवल की जानकारी
उन्होंने कहा कि मेरा एक अनुभव रहा है, मेरा एक संगठन का व्यक्ति था, उसके कारण मुझे राज्य की ग्रास रूट लेवल की जानकारी जल्दी मिलती थी और जब मैं उन बातों को अफसरों के सामने रखता था तो अफसरों को आश्यर्च होता था। इससे वह हमेशा अर्लट रहते थे। आपको भी अपने जिले की हर जानकारी लगातार मिलती रहेगी तो वह आपकी परफॉर्मेंस को बढ़ा सकती है।
क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम संगठन में विश्वास करते हैं, हम संस्कारों में विश्वास करते हैं, हम समर्पण में विश्वास करते हैं और हम सामूहिकता के मूल्यों के साथ सामूहिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ते हैं और जो जिम्मेदारी मिले उसके लिए निरंतर अपनी योग्यता और अपना कौशल बढ़ाते जाएं।
उन्होंने कहा कि जो भी जिम्मेदारी मिले हमें अपनी क्षमता बढ़ानी चाहिए…एक दूसरे से सीखना चाहिए..व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े रहना चाहिए और एक दूसरे के संपर्क में रहना चाहिए और आपके क्षेत्र में क्या हो रहा है इसकी जानकारी एक दूसरे को जरूर देनी चाहिए।
पीएम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती शिखर पर जितनी है उससे ज्यादा नींव पर होती है। हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं की नींव जितनी मजबूत होगी, उतना ही हम हर पल लोकतंत्र में रह सकेंगे। हमें अधिकतम जन समर्थन मिलेगा और हम नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे।
संबंधित खबरें
कौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
1 hr ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
4 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
7 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
8 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिसकर्मी मुझे फुटबॉल की तरह उठाकर फेंक रहे हैं- सौरभ भारद्वाज
10 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
17 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
17 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
18 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines