हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना के महबूबनगर जिले में साढ़े 13 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने यह औपचारिकता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये निभाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार राज्य के मुलुगु जिले में एक केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय बनाने जा रही है। लगभग 900 करोड़ रुपए के बजट वाले इस शिक्षण संस्थान का नाम समक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय होगा।
-
भारतमाला परियोजना के तहत तैयार हैदराबाद-विशाखापत्तनम कॉरिडोर के हिस्से के रूप में 59 किलोमीटर लंबे नए सूर्यापेट-खम्मम खंड का उद्घाटन भी किया पीएम ने
-
कहा-लगभग 900 करोड़ रुपए के बजट से राज्य के मुलुगु जिले में यूनिवर्सिटी बनाएगी भारत सरकार, नाम समक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय होगा
प्रधान मंत्री ने आज प्रमुख सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जो नागपुर-विजयवाड़ा इकोनॉमिक कॉरिडोर का हिस्सा हैं। इनमें वारंगल से खम्मम तक का नेशनल हाईवे 163G का 108 किलोमीटर लंबा चार-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड राजमार्ग और खम्मम से विजयवाड़ा तक का 90 किलोमीटर का चार-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड खंड शामिल हैं। एक विज्ञप्ति में इन सड़कों के निर्माण पर कुल 64 सौ करोड़ रुपए की लागत का अनुमान है। इसी दौरान प्रधानमंत्री ने NH-365BB के 59 किलोमीटर लंबे नए सूर्यापेट-खम्मम खंड का उद्घाटन भी किया। करीब 2460 करोड़ रुपए से भारतमाला परियोजना के तहत तैयार किया गया यह हाईवे हैदराबाद-विशाखापत्तनम कॉरिडोर का एक हिस्सा है।
यह भी पढ़ें: देश को विकसित राष्ट्र बनाने में मजबूत सशस्त्र बल निभाएंगे बड़ी भूमिका…पढ़ें रक्षामंत्री राजनाथ और क्या बोले
नारायणपेट के पिछड़े जिले के क्षेत्रों को रेलवे के मैप पर लाने के लिए 500 करेाड़ रुपए से ज्यादा के बजट से बन रही 37 किलोमीटर लंबी जैकलेयर-कृष्णा रेल लाइन इस इलाके में इस तरह का पहला प्रयास है। इसी के साथ प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के हसन से हैदराबाद के उप नगर चेरलापल्ली को जोड़ती एलपीजी पाइपलाइन परियोजना का उद्घाटन किया, जिस पर लगभग 2,170 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।
यह भी पढ़ें: बदसलूकी को बयां करते रो पड़ीं अर्चना गौतम, बोलीं-ऑन रोड रेप था वो; राहुल गांधी के PA को ठहराया जिम्मेदार
1940 करोड़ रुपए से तैयार होने वाली कृष्णापट्टनम से मलकापुर हैदराबाद तक 425 किलोमीटर लंबी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की मल्टी प्रोडक्ट पाइपलाइन की आधारशिला रखी, वहीं हैदराबाद यूनिवर्सिटी की पांच नई बिल्डिंग्स स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, स्कूल ऑफ मैथ्स एंड स्टेटिस्टिक्स, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडी, सरोजिनी नायडू स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड कम्युनिकेशन और लेक्चर हॉल कैंपस-3 का उद्घाटन भी किया।
इसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के हैदराबाद, रंगारेड्डी, महबूबनगर और नारायणपेट जिलों को कर्नाटक के रायचूर से जोड़ने वाली कृष्णा स्टेशन से हैदराबाद-रायचूरसे हैदराबाद रेल सेवा को हरी झंडी भी दिखाई। वहीं ऐलान किया कि केंद्र सरकार ने हल्दी की खेती करने वाले किसानों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड की स्थापना का फैसला किया है। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
<
संबंधित खबरें
'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
21 mins agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
1 hr agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
2 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
2 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
3 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
4 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ मॉक संसद में सर्वसम्मति से 'महाभियोग प्रस्ताव' पास
5 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
5 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
5 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines