हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का नए सिरे से गठन, पाकिस्तान पर एक्शन से पहले PM मोदी का बड़ा फैसला

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस मीटिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का नए सिरे से गठन किया गया है। पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी को नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आज 3 बजे सरकार के मंत्री कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देंगे।

विज्ञापन
National Security Advisory Board

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान डर के साए में जी रहा है। उसे भारत के हमले का डर सता रहा है। इस बीच आज पीएम आवास पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक हुई। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस.जयशंकर और एनएसए अजित डोभाल भी शामिल हुए। इस बीच सरकार ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का नए सिरे से गठन किया है। इसमें पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी को चेयरमैन बनाया गया है। इससे पहले पीएम ने मंगलवार को तीनों सेना प्रमुख, एनएसए अजित डोभाल, सीडीएस अनिल चौहान और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ डेढ़ घंटे तक हाईलेवल मीटिंग की।

बोर्ड में कौन-कौन शामिल

नए बोर्ड में आलोक जोशी के अलावा पूर्व कमांडर एयर मार्शल पीएम सिन्हा, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर जनरल एके सिंह, रियर एडमिरल मॉन्टी खन्ना ये सभी सेवानिवृत्त अधिकारी बोर्ड का हिस्सा हैं। इनके अलावा राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी भी इस बोर्ड के सदस्य हैं। वहीं बी वेंकटेश शर्मा सात सदस्यीय बोर्ड में विदेश सेवा के अधिकारी हैं।

यह बोर्ड राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को विभिन्न सुरक्षा मुद्दों पर सलाह देने के लिए गठित किया गया है और इसकी भूमिका नीति निर्धारण में महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह बोर्ड राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को विभिन्न सुरक्षा मुद्दों पर सलाह देने के लिए गठित किया गया है और इसकी भूमिका नीति निर्धारण में महत्वपूर्ण मानी जाती है।

खबर अपडेट की जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें