PM Modi Cabinet Social Engineering: मोदी 3.0 में कैबिनेट शपथ ले चुकी हैं। सभी मंत्रियों को अपने-अपने पोर्टफोलियो भी बांट दिए गए हैं। पीएम मोदी की इस बार की टीम में नए चेहरों और अनुभव दोनों को महत्व दिया गया है। पीएम मोदी की कैबिनेट में सर्बानंद सोनोवाल, मनोहरलाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, एचडी कुमारस्वामी और जीतन राम मांझी को कैबिनेट में जगह दी गई है। कुल मिलाकर 6 पूर्व सीएम मोदी की नई कैबिनेट का हिस्सा है। जानकारों की मानें तो इनके आने से कामों में तेजी आएगी क्योंकि शिवराज सिंह चौहान और खट्टर के पास सीएम के तौर पर काम करने का लंबा अनुभव है।
बता दें कि पीएम ने सभी पूर्व सीएम को जिम्मेदारी वाले मंत्रालय भी सौंपे हैं। शिवराज सिंह चौहान को कृषि और ग्रामीण विकास, मनोहरलाल खट्टर को शहरी आवास, एचडी कुमारस्वामी को भारी उद्योग, जीतनराम मांझी को MSME और सर्बानंद सोनोवाल को पोर्ट, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कुछ ऐसा है पीएम मोदी का सोशल इंजीनियरिंग
पीएम मोदी ने अपनी नइ्र्र टीम में सोशल इंजीनियरिंग का भी पूरा ध्यान रखा है। कुल 72 में से 47 मंत्री ओबीसी, एससी-एसटी और अल्पसंख्यक समुदाय से बनाए गए हैं। मोदी कैबिनेट में 27 मंत्री ओबीसी, 10 एससी, 5 एसटी और 5 माइनोरिटी से आते हैं। वहीं 43 से अधिक मंत्री तीन या इससे अधिक बार सांसद रह चुके हैं। 39 के पास केंद्रीय मंत्री के तौर पर काम करने का अनुभव है। वहीं 23 मंत्री राज्य सरकारों में भी मंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही इस बार सहयोगी दलों के 11 सांसदों को भी मंत्री बनाया गया है।
मोदी की कैबिनेट में सबसे बड़ी जीत वाले मंत्री भी
पीएम मोदी की इस कैबिनेट में ऐसे मंत्री भी शामिल है जिन्होंने चुनाव में बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। इनमें अमित शाह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सीआर पाटिल जैसे चेहरे शामिल हैं। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा से 8 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। जबकि अमित शाह ने 7 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। गुजरात के नवसारी से सीआर पाटिल ने भी 7 लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज की।
ये भी पढ़ेंः Modi 3.0 Cabinet: बड़े मंत्रालयों पर भाजपा काबिज; यहां देखिए हर मिनिस्टर का पोर्टफोलियो
ये भी पढ़ेंः Modi 3.0: कोर टीम के पुराने चेहरों से मिले नए संकेत, BJP के मंत्रालयों के मायने भी समझें
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
11 mins agoLIVE: आज 3 देशों में लगे भूकंप के झटके, 4 से 5 के बीच रही तीव्रता
48 mins agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
1 hr agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
10 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
12 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
12 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
13 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines