PM Modi On OPS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों को ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) की ओर लौटने वाले राज्यों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि आपके इस कदम से हमारे बच्चों का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। पीएम मोदी ने इसके बाद ऐसा करने वाले राज्यों से पड़ोसी देशों में पैदा हो रहे वित्तीय संकट को देखकर सीख लेने की सलाह भी दी।
गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा (PM Modi On OPS) में कहा कि पड़ोस के देशों की दुर्दशा को देखें। देखें कि कैसे लापरवाही के चलते उन देशों को कर्ज के बोझ तले दबा दिया है। अगर हम उसी उदाहरण को फॉलो करते हैं और बेतहाशा खर्च करते हैं, जैसा कि कुछ राज्यों ने किया है, तो फिर आने वाली पीढ़ियों को इसका बोझ उठाना पड़ेगा।
और पढ़िए – चिरंजीवी योजना में 25 लाख तक का इलाज मुफ्त, अब सभी भर्ती परीक्षाएं होंगी फ्री
पड़ोसी देशों में आर्थिक संकट का हवाला देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राजनीतिक दलों को देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। उन्होंने राज्यों से वित्तीय अनुशासन की मांग की।
इन राज्यों ने किया है OPS का समर्थन
वित्त मंत्रालय ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश ने कहा है कि वे ओपीएस के समर्थन में हैं। केंद्र ने इस संबंध बार-बार राज्यों को विनाशकारी वित्तीय परिणामों की चेतावनी दी है।
आपको बता दें कि 2010 के बाद सरकार ने नई पेंशन योजना (New Pension Scheme-NPS) के तहत कर्मचारियों को नियुक्त किया है। कर्मचारियों का कहना है कि इस योजना में पुरानी स्कीम के मुकाबले कर्मचारियों को बहुत कम फायदे मिलते हैं। इससे उनका भविष्य सुरक्षित नहीं है। सेवानिवृत्त होने के बाद जो पैसा मिलेगा, उस पर सरकार को टैक्स चुकाना होगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Meta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
56 mins agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
1 hr agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
9 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
11 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
12 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
13 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
14 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
15 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines