Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को संसद में सुबह 10:45 बजे से शाम 6:45 बजे तक सांसदों के साथ पूरा दिन बिताया। एक कार्यकर्ता की तरह पिछली पंक्ति में बैठकर उन्होंने एकजुटता का संदेश दिया और सांसदों को कई अहम नसीहतें दीं।
जनसंपर्क पर दिया जोर
मोदी ने कहा कि सांसद जनता से लगातार जुड़े रहें, खासकर ग्रामीण इलाकों में जाकर जागरूकता फैलाएं। उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग बैन का उदाहरण देते हुए कहा कि जानकारी की कमी के कारण ग्रामीण परिवार परेशान होते हैं। पीएम ने कहा कि सांसदों को सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों पर नज़र रखनी चाहिए ताकि मदद सही हाथों तक पहुंचे। इसके अलावा उन्होंने ‘टिफिन मीटिंग’ जैसे मासिक कार्यक्रमों का सुझाव भी दिया।
यह भी पढ़ें- ‘हमने भारत को खो दिया…’, पीएम मोदी संग पुतिन-जिनपिंग की फोटो शेयर कर बोले ट्रंप
सत्र की तैयारी गंभीरता से करें
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सांसदों से कहा कि वे समिति की रिपोर्ट ध्यान से पढ़ें और सत्र की तैयारी गंभीरता से करें। उन्होंने सरकारी अधिकारियों से टकराव से बचने की सलाह दी और कहा कि वे संसाधन हैं, दुश्मन नहीं। साथ ही सांसदों को चेताया कि वे कॉरपोरेट एजेंडे का हिस्सा न बनें और किसी भी तरह के पक्षपाती सवालों से बचें। उनका कहना था कि जनता का हित हमेशा सर्वोपरि रहना चाहिए।
सोमवार को भी चलेगी बैठक
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ग्रामीण और शहरी समस्याओं को अलग-अलग समझने की ज़रूरत है। उन्होंने सिंगापुर का उदाहरण देते हुए कहा कि एकजुट प्रयास से देश नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। स्वच्छता अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल फंडिंग नहीं, बल्कि अनुशासन और सतत प्रयास का विषय है। इस सत्र में युवा और अनुभवी दोनों तरह के सांसद मौजूद रहे। यह बैठक सोमवार को भी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। जिसमें प्रधानमंत्री के अंतिम संबोधन की संभावना है।
यह भी पढ़ें- भारत-अमेरिका रिश्ते पर पीएम मोदी का ट्वीट, ट्रंप के बयान पर दिया जवाब
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
1 hr agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
3 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
4 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
6 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
6 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
6 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
7 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
8 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
8 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines