PM Modi Meets US Secretary of State Antony Blinken and Defense Secretary Lloyd Austin: अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों सचिवों ने प्रधानमंत्री को “2+2” प्रारूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ अपनी चर्चा के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने जून 2023 में प्रधानमंत्री की अमेरिका की राजकीय यात्रा और जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर दोनों नेताओं के बीच बैठक के बाद रक्षा, उभरती प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और स्वास्थ्य सहित द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति पर भी बात की।
प्रधानमंत्री ने सभी क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी लोकतंत्र, बहुलवाद और कानून के शासन के सम्मान पर आधारित है।
उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे विकास सहित आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार रखे। उन्होंने इन मुद्दों पर भारत और अमेरिका के बीच निरंतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। पीएम ने राष्ट्रपति बाइडेन को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह उनके साथ निरंतर आदान-प्रदान के लिए उत्सुक हैं।
इससे पहले अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन गुरुवार देर रात दिल्ली पहुंचे थे। ब्लिंकन ने एस जयशंकर से मुलाकात की। हालांकि इस दौरान गाजा और यूक्रेन युद्धों पर कोई बात नहीं हुई।
पूरी बैठक इंडो-पैसिफिक में सुरक्षा चुनौतियों और चीन को लेकर चिंताओं पर केंद्रित रही। बताया जा रहा है कि बैठक के बाद भारत को फाइटर जेट्स के इंजन, डिफेंस सिस्टम बनाने और MQ-9 ड्रोन सप्लाई करने पर आम सहमति बनाई जाएगी।
जानकारी के लिए बता दें कि 2+2 डायलॉग या मीटिंग दो देशों के बीच मिनिस्टर और सचिव स्तर की वार्ता होती है। इसके तहत दो देशों के बीच अलग-अलग मंत्रालयों के बीच बैठक होती है। 2+2 डायलॉग में दोनों देशों के मंत्री हिस्सा लेते हैं। इस वजह से ही इसे 2+2 डायलॉग कहा जाता है।
इसके साथ ही पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने लिखा, हम अपनी रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर अपनी चिंताएं साझा कीं। भारत की जी20 अध्यक्षता की सफलताओं को आगे बढ़ाना जारी रहेगा क्योंकि अगले महीने ब्राजील कार्यभार संभालेगा।
संबंधित खबरें
इंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
57 mins agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 hr agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
1 hr agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 hr agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
2 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
3 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines