हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'PM वोट नहीं मांग रहे...विपक्ष को भी ऐसा करने का अधिकार...' कांग्रेस की शिकायत पर बोला चुनाव आयोग

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी का मेडिटेशन पर जाने से चुनाव आयोग को कोई दिक्कत नहीं है। बशर्ते आचार संहिता का उल्लघंन नहीं हो। बता दें कि पीएम मोदी के ध्यान लगाने को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है।

विज्ञापन
कन्याकुमारी में ध्यान की मुद्रा में बैठे पीएम मोदी

PM Modi Medication Controversy: चुनाव आयोग ने पीएमओ को निर्देश दिया है कि पीएम मोदी के ध्यान के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो। चुनाव आयोग ने यह सलाह पीएमओ की ओर से पीएम मोदी के ध्यान की सूचना देने पर दी गई। इससे पहले पीएम मोदी के ध्यान को लेकर कांग्रेस ने शिकायत भी दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि पीएम मोदी का ध्यान लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के मतदान के साथ होगा। ऐसे में मतदान के पहले और इस दौरान मौन अवधि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

चुनाव आयोग के अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग मीडिया को यह नहीं कह सकता है कि वह पीएम मोदी के ध्यान को टेलीकास्ट नहीं करें। और अगर ऐसा विपक्ष भी करता है तो तब भी कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की यात्रा के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग के अधिकारी ने कहा कि यह प्रक्रिया 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान अपनाई गई प्रकिया की तरह ही है।

आयोग ने कहा कि हर उम्मीदवार को प्रतीकों और इसके माध्यम से संवाद करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी वोट नहीं मांग रहे हैं। हम सभी को कानून के दायरे में काम करना चाहिए। आयोग ने कहा कि इस तरह विपक्ष भी प्रतीकात्मक चिन्हों का सहारा लेकर वोट मांग सकता है।

विज्ञापन

45 घंटे तक ध्यान की अवस्था में रहेंगे पीएम मोदी

बता दें कि पीएम मोदी 2024 लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का प्रचार खत्म होने के बाद बुधवार को कश्मीर के कन्याकुमारी पहुंच गए थे। यहां उन्होंने अम्मन देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद पीएम विवेकानंद राॅक मेमोरियल में ध्यान लगाकर बैठ गए हैं। जानकारी के अनुसार पीएम 1 जून की शाम तक लगातार यानी करीब 45 घंटे तक ध्यान की अवस्था में रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः ‘प्रधानमंत्री का मेडिटेशन और विपक्ष का संपूर्ण Frustration…’, PM Modi के कन्याकुमारी दौरे पर शहजाद पूनावाला ने विपक्ष को घेरा

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः PM Modi Meditation: अम्मान मंदिर दर्शन, रॉक मेमोरियल में ध्यान; कन्याकुमारी में ये रहेगा 3 दिन PM मोदी का शेड्यूल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola