PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली में अपने आवास पर अरुणाचल प्रदेश की विभिन्न जनजातियों के समुदाय के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की। पीएम मोदी ने उनकी हाल की गुजरात यात्रा के अनुभव के बारे में विशेष रूप से केवडिया और गिफ्ट सिटी की उनकी यात्रा के बारे में जानकारी ली। साथ ही अरुणाचल प्रदेश और गुजरात के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर भी चर्चा की।
बातचीत में पीएम मोदी ने कहा कि अरुणाचल न होता तो भगवान श्रीकृष्ण अधूरे रहते। रुकमणि से भगवान श्रीकृष्ण से शादी हुई थी। इस तरह अरुणाचल का गुजरात से भी नाता है। जिस जगह भगवान श्रीकृष्ण की शादी हुई थी, वहां आज भी मेला लगता है।
प्रेमा खांडू ने पीएम का जताया आभार
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि केंद्र सरकार के समर्थन से असम-अरुणाचल सीमा विवाद जैसे कई लंबित सीमा मुद्दों को सुलझा लिया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने बातचीत के लिए उन्हें आमंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने इस बारे में भी बात की कि कैसे केंद्र और राज्य सरकार के समर्थन से अरुणाचल प्रदेश ढांचागत विकास में बड़े कदम उठा रहा है।
अरुणाचल के समुदाय आधारित संगठनों के सदस्यों ने पेमा खांडू के नेतृत्व में गुजरात का दौरा किया। उन्होंने अपनी यात्रा और पीएम मोदी के साथ बातचीत के बारे में बात की।
चौतांग ने कहा- हमें हुआ अपनेपन का एहसास
प्रतिनिधिमंडल के सदस्य चाउ सिहाराजा चौतांग ने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलकर ऐसा लगा जैसे हम अपने घर आ गए हैं। ऐसा नहीं लगा कि हम घर से बहुत दूर हैं। हमने गुजरात का दौरा किया, जहां वे मुख्यमंत्री थे। हमने जो विकास देखा, जो मॉडल देखा, हमें बहुत अच्छा लगा। हम इसे हमेशा याद रखेंगे। वह हमेशा देश के लिए काम कर रहे हैं और हम प्रेरित महसूस करते हैं।
समुदाय के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के एक अन्य सदस्य न्यारी रिसो ने कहा, उन्हें पीएम मोदी से अरुणाचल प्रदेश की विकास क्षमता के बारे में सुनकर अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि हम सभी पीएम मोदी के विकास प्रयासों में योगदान देना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: New Parliament Building: 26 मई को नए संसद भवन परिसर का उद्घाटन! मोदी सरकार के लिए अहम है ये तारीख
संबंधित खबरें
महादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
29 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
2 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
5 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines