Narendra Modi Vibrant in Vibrant Gujarat Summit 2024: गुजरात के गांधीनगर में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की ग्रोथ को लेकर कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने अगले 25 साल के लक्ष्य का जिक्र किया और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने पर जोर दिया। साथ ही आने वाले वर्षों में भारत के दुनिया की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में आज अनेक नेशनल वाटरवेज पर तेजी से काम चल रहा है। यूएई के राष्ट्रपति का इस आयोजन में शामिल होना हमारे लिए बहुत खुशी की बात है।
1-पीएम मोदी ने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात समिट में उनका (यूएई के राष्ट्रपति) यहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होना भारत और UAE के दिनों-दिन मजबूत होते आत्मीय संबंधों का प्रतीक है। भारत को लेकर उनका विश्वास और सहयोग बहुत ही गर्मजोशी से भरा हुआ है। जैसा कि उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात समिट इकोनॉमिक डेवलपमेंट और इनवेस्टमेंट से जुड़ी जानकारियां और अनुभव साझा करने का ग्लोबल प्लेटफॉर्म बन गया है।
ये भी पढ़ें-पीएम मोदी के लेकर मुकेश अंबानी ने कही बड़ी बात, बताया भारत के इतिहास का सबसे सफल प्रधानमंत्री
2-पीएम ने कहा कि भारत और यूएई ने फूड पार्क्स के विकास के लिए, रिन्वेबल एनर्जी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए और इनोवेटिव हेल्थ केयर में निवेश के लिए कई महत्वपूर्ण समझौते किए हैं। भारत के पोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्टर में यूएई की कंपनियों द्वारा कई बिलियन डॉलर के नए निवेश पर सहमति बनी है।
3-PM मोदी ने कहा कुछ समय पहले ही वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट को 20 वर्ष पूरे हुए हैं। बीते 20 वर्षों में इस समिट ने नए विचारों को प्लेटफॉर्म दिया है। इसने निवेश और रिटर्न के लिए नए गेटवे बनाए हैं।
4-पीएम ने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की इस बार की थीम है- “गेटवे टू द फ्यूचर”, 21वीं सदी की दुनिया का भविष्य हमारे साझे प्रयासों से ही उज्ज्वल बनेगा।
5-पीएम ने कहा कि भारत ने अपने G20 अध्यक्षता के दौरान भी वैश्विक भविष्य के लिए एक रोडमैप दिया है। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में भी हम इस विजन को आगे बढ़ा रहे हैं।
6-प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। 10 साल पहले भारत 11वें स्थान पर था। आज सभी प्रमुख एजेंसियों का अनुमान है कि आने वाले वर्षों में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा। दुनिया भर के लोगों को अपना विश्लेषण करने दीजिए, लेकिन यह मेरी गारंटी है कि ऐसा होगा।
7-प्रधानमंत्री ने कहा कि अब भारत अगले 25 वर्षों के लक्ष्य पर काम कर रहा है। जब भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष मनाएगा तबतक हमने भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है।
8-पीएम ने कहा कि ये 25 साल का कार्यकाल भारत का अमृतकाल है। इस समिट में आए 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि भारत की इस विकास यात्रा के अहम सहयोगी हैं।
9-पीएम ने कहा कि अगर आज भारत की ग्रोथ में इतना मोमेंटम दिख रहा है तो इसके पीछे बड़ी वजह है बीते 10 वर्षों में स्ट्रक्चरल रिफर्म्स पर हमारा फोकस। इन रिफॉर्म्स ने भारत की इकोनॉमी की कैपेसिटी, केपेबिलिटी बढ़ाने का बहुत बड़ा काम किया है।
10-पीएम ने कहा कि हमने भारत के बैंकिंग सिस्टम को दुनिया के सबसे मजबूत बैंकिंग सिस्टम में से एक बना दिया। इज ऑफ डूइंग बिजनेस पर जोर देते हुए हमने 40 हजार से ज्यादा कंपनियों को समाप्त कर दिया।
ये भी पढ़ें-फ्री में मिला तो खा लिया कपड़े धोने वाला डिटर्जेंट, चुनाव प्रचार में हुआ गजब खेला
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines