PM Modi Gave Instruction Ministers On Santana Controversy: पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को पीएम आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में उन्होंने दो बड़े संदेश दिए। पीएम मोदी ने कहा कि सनातन पर उदयनिधि के बयान का सही तथ्यों के साथ जवाब दिया जाए। वहीं इंडिया बनाम भारत विवाद में जिन मंत्रियांे को अधिकृत किया गया है केवल वे ही मंत्री बयान दे। बयान देने में अन्य मंत्री जल्दबाजी नहीं करें।
इसके साथ ही पीएम ने जी-20 की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। उन्हाेंने कहा कि जी-20 बैठक के दौरान सभी मंत्री दिल्ली में उपस्थित रहे। यही नहीं उन्होंने कहा कि जिन मंत्रियाें को विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और डेलीगेट्स के साथ ड्यूटी है वे उस देश की संस्कृति, रहन-सहन और खान-पान को लेकर पहले ही जानकारी प्राप्त कर लें।
डिनर के लिए बसों में बैठकर आएं मंत्री
पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा कि 9 तारीख को प्रेसिडेंट की ओर से आयोजित किए जा रहे रात्रि भोज में हिस्सा लेने वाले मंत्री अपनी गाड़ियों से संसद भवन परिसर पहुंचे और इसके बाद सभी मंत्री बसाें में बैठकर प्रेसिडेंट हाउस पहुंचे।
उदयनिधि को बख्शने के मूड में नहीं बीजेपी
कैबिनट मीटिंग में उदयनिधि की टिप्पणी का जिक्र कर सरकार ने यह संदेश दिया है कि वे इस मामले को अभी शांत नहीं होने देंगे। बता दें कि तमिलनाडु के सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने 2 सितंबर को चेन्नई में आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि सनातन सामाजिक न्याय के खिलाफ है। हम डेंगू, मलेरिया और कोरोना का विरोध नहीं कर सकते हैं, हमें इसे मिटाना है। सनातन का बस विरोध नहीं होना चाहिए।
अपने बयान पर कायम है उदयनिधि
उदयनिधि के इस बयान के बाद यूपी और दिल्ली में उनके खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। वहीं तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई ने तो उदयनिधि को दक्षिण का पप्पू करार दिया था। वहीं चौतरफा आलोचना झेल रहे उदयनिधि से भी अपने बयान को वापस लेने से इंकार कर दिया है। बता दें कि स्टालिन की पार्टी डीएमके विपक्षी गठबंधन इंडिया का हिस्सा है। वहीं कांग्रेस ने उदयनिधि के बयान से किनारा कर लिया है।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
2 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
3 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
4 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
5 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
6 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
7 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
9 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
9 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
10 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines