PM Modi on Obesity: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मोटापे के मुद्दे को उठाया और लोगों से खाना पकाने के तेल का सेवन 10 फीसदी तक कम करने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने लोगों की जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों, विशेषकर मोटापे की बढ़ती चिंता पर बात की। उन्होंने कहा कि मोटापा एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य खतरा बन गया है। इसके लिए उन्होंने एक हालिया रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें अनुमान लगाया गया है कि 2050 तक 44 करोड़ से अधिक भारतीय मोटापे से पीड़ित होंगे। पीएम मोदी ने इस आंकड़े को खतरनाक बताया और मोटापे को मात देने के लिए लोगों को फिटनेस मंत्र भी दिया।
क्या कहा पीएम मोदी ने?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘यह चिंताजनक आंकड़ा बताता है कि हर तीन में से एक व्यक्ति मोटापे के कारण गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर सकता है, जिससे यह संभावित रूप से जीवन के लिए खतरा बन सकता है।’ पीएम ने कहा कि खाने वाले तेल में लोग 10 फीसदी की कटौती करें। अपनी जीवनशैली में बदलाव करें। अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं गया तो भविष्य में बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं होंगी। मोटापे की वजह से हर तीसरा व्यक्ति गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार देशभर में 25 हजार जन औषधि केंद्र खोलेगी, ताकि लोगों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं मिल सकें।
‘एक स्वस्थ देश ही विकसित देश बन सकता है’
प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत एक विकसित देश के विजन को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। केवल एक स्वस्थ देश ही ऐसा लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने और मोटापे को रोकने के लिए नियमित शारीरिक एक्सरसाइज को शामिल करने के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि रोजाना कुछ किलोमीटर पैदल चलना जरूरी है। प्रधानमंत्री ने चिंताजनक आंकड़े साझा करते हुए बताया कि हाल के वर्षों में मोटापे के मामले दोगुने हो गए हैं। उन्होंने बताया कि भारत में हर 8 में से एक व्यक्ति मोटापे से प्रभावित है और बच्चों में तो यह समस्या और भी अधिक चिंताजनक है।
‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी उठाया था मोटापे का मुद्दा
बता दें कि इससे पहले 23 फरवरी को प्रधानमंत्री ने अपने ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम के 119वें एपिसोड के दौरान भी मोटापे की बढ़ती समस्या पर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने इस चुनौती से निपटने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव लाने पर जोर दिया था। इसके साथ ही खाने में इस्तेमाल होने वाले तेल में 10 फीसदी की कटौती को लेकर एक अभियान की शुरुआत किया था। अभियान की पहुंच को व्यापक बनाने के लिए पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल का इस्तेमाल करते हुए प्रमुख हस्तियों को मोटापे और तेल की खपत कम करने के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए नॉमिनेट किया था। इसमें उन्होंने उद्योगपति आनंद महिंद्रा, अभिनेता-राजनेता दिनेश लाल यादव (निरहुआ), ओलंपियन मनु भाकर, वेटलिफ्टर मीराबाई चानू,अभिनेता मोहनलाल और आर. माधवन, गायिका श्रेया घोषाल, लेखिका-राजनेता सुधा मूर्ति और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित कई प्रभावशाली हस्तियों को टैग किया था। साथ ही उनसे खुद ‘चैलेंज’ लेने और 10-10 लोगों को नॉमिनेट करने को कहा था।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
13 mins agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
5 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines