हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मध्यस्थता ना स्वीकारी, ना स्वीकारेंगे...', फोन पर 35 मिनट की बातचीत में PM मोदी की ट्रंप को दो टूक

Modi Trump phone call: पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच ऑपरेशन सिंदूर और अन्य मुद्दों को लेकर करीब 35 मिनट तक बातचीत हुई। बता दें कि पीएम मोदी कल जी7 समिट में हिस्सा लेने के लिए कनाडा में थे, जहां उनकी मुलाकात ट्रंप से होनी थी।

विज्ञापन
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप (Pic Credit- Social Media)

Modi Trump Talk on Operation Sindoor: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर करीब 35 मिनट की बातचीत हुई है। इस दौरान पीएम ने आतंकवाद पर अपनी बात रखी। विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी बात रखी है। पीएम ने दृढ़ता के साथ अपनी बात रखी है। बता दें कि आज ट्रंप और पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के बीच मुलाकात होने वाली है। पीएम मोदी कनाडा में आयोजित जी7 समिट में शामिल होकर क्रोएशिया के लिए रवाना हो गए हैं। गौरतलब है कि पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद 3 देशों की 5 दिवसीय यात्रा पर हैं।

किसी की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं करेंगे

विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत का ब्योरा साझा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ट्रंप की ओर से फोन करने को लेकर आग्रह किया गया था। इसके बाद पीएम मोदी ने ट्रंप से 35 मिनट तक फोन पर बातचीत की। ट्रंप ने मोदी ने आग्रह किया है कि वह कनाडा से लौटते समय अगर अमेरिका से होकर जाएं तो उनकी मुलाकात हो सकती है। हालांकि पीएम ने ट्रंप का प्रस्ताव ठुकराते हुए कहा कि उनके क्रोएशिया में पहले से कई कार्यक्रम तय हैं ऐसे में वे वाशिंगटन नहीं आ सकते। वहीं ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम ने कहा कि वह अभी भी जारी है। पीएम ने ट्रंप को दो टूक शब्दों में कहा कि वे इस मुद्दे पर किसी की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ेंः Sonam Raghuvanshi की करतूत का मिला सबूत, देवेंद्र सिंह के आखिरी वीडियो से खुला राज

विज्ञापन

विदेश सचिव ने आगे कहा कि दोनों नेताओं के बीच ईरान और इजराइयल के बीच संघर्ष को लेकर भी बातचीत हुई। मिस्त्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच कोई ट्रेड डील नहीं हुई है।

मोदी ने ट्रंप को भारत आने का न्योता दिया

पीएम मोदी ने ट्रंप से कहा कि भारत अब आतंकवाद को प्रॉक्सी वॉर नहीं युद्ध के तौर पर देखता है और भारत का ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। इस दौरान दोनों नेताओं ने रूस-युक्रेन विवाद और इंडो पेसिफिक क्षेत्र पर अपनी बात रखी। पीएम मोदी ने क्वाड की अगली बैठक के लिए ट्रंप को भारत आने का न्योता दिया। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि वे भारत आने के लिए उत्सुक हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः Explainer: अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच करने क्यों आईं विदेशी एजेंसियां, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola