प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CP राधाकृष्णन को बधाई दी है। उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने अपनी लगन, मेहनत और बुद्धिमता से अलग पहचान बनाई है। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए सामाजिक काम किए हैं। इसके अलावा वंचितों के सशक्तिकरण को लेकर भी कई कार्य किए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राधाकृष्णन ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा समाज की जमीनी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया। उन्होंने विशेष रूप से तमिलनाडु में व्यापक रूप से कार्य किया है। जब एनडीए परिवार ने उन्हें उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया, तो यह स्वाभाविक ही था क्योंकि उन्होंने विभिन्न दायित्वों में हमेशा खुद को सिद्ध किया है। मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि उपराष्ट्रपति के रूप में वे एक प्रेरणादायक भूमिका निभाएंगे।
सीपी राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार
NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने पीएम मोदी के पोस्ट को एक्स पर रीपोस्ट करते हुए लिखा कि वे प्रधानमंत्री मोदी के अत्यंत आभारी हैं, जिन्होंने उन्हें एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित करके राष्ट्र की सेवा करने का अवसर दिया। राधाकृष्णन ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है।
केंद्रीय गृह मंत्री ने दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी है। सभी नेताओं ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा कि एक सांसद और राज्यपाल के रूप में राधाकृष्णन जी ने अपने कार्यकाल के दौरान अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया है।
रक्षा मंत्री ने भी दी बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा कि थिरु सीपी राधाकृष्णन को बधाई। उन्होंने अपना जीवन जनता की सेवा में समर्पित कर दिया है। वे कड़ी मेहनत से जमीन से उठे हैं और अपने विशाल प्रशासनिक अनुभव, बुद्धिमत्ता और गतिशीलता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई पदों पर रहते हुए देश की सेवा भी की है। मुझे विश्वास है कि वे हमारे देश के एक महान उपराष्ट्रपति होंगे।
संबंधित खबरें
NEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
9 mins agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
47 mins agoLIVE: संगरूर में आज राहुल गांधी की 'इंसाफ' रैली, चुनाव प्रचार का होगा आगाज
48 mins agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
9 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
9 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
11 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
13 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
13 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
15 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines