Pazha Nedumaran: पूर्व कांग्रेस नेता और विश्व तमिल महासंघ के अध्यक्ष पाझा नेदुमारन (Pazha Nedumaran) ने सोमवार को बड़ा दावा किया है। नेदुमारन ने कहा कि लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) चीफ वेलुपिल्लई प्रभाकरन जिंदा है, वह सुरक्षित है। नेदुमारन ने प्रभाकरन के वर्तमान ठिकाने का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा कि वे जल्द ही सार्वजनिक रूप से सामने आएंगे।
नेदुमारन ने यह भी दावा किया कि प्रभाकरन का परिवार भी सुरक्षित है क्योंकि वह लगातार उनके संपर्क में है। उन्होंने कहा कि प्रभारकन की सहमति के बाद ही मैंने ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह खबर उन अटकलों को खत्म कर देगी जो व्यवस्थित रूप से उनके बारे में फैलाई गई हैं।
चीन, श्रीलंका के इस संबंध पर भी नेदुमारन ने किया ये खुलासा
भारत को निशाना बनाने के लिए चीन की ओर से श्रीलंका का यूज करने पर भी नेदुमारन ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि चीन वर्तमान में भारत के खिलाफ जाने के अपने उद्देश्य को लेकर श्रीलंका का उपयोग करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। हम भारत सरकार से इस पर ध्यान देने और इसे रोकने की कोशिश करने का अनुरोध करते हैं।
कौन है वेलुपिल्लई प्रभाकरन?
वेलुपिल्लई प्रभाकरन एक श्रीलंकाई तमिल गुरिल्ला और लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम (LTTE) का संस्थापक है। लिट्टे को आतंकी संगठन कहा जाता है। लिट्टे ने श्रीलंका के उत्तर और पूर्व में एक स्वतंत्र तमिल राज्य बनाने की मांग की थी। लिट्टे ने श्रीलंकाई तमिल लोगों के लिए एक स्वतंत्र राज्य बनाने के लिए श्रीलंका में 25 से अधिक वर्षों तक युद्ध छेड़ा था।
आतंकी संगठन लिट्टे के बारे में जानें सबकुछ?
LTTE यानी लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम करीब 30 सालों तक तक अपने आतंक और दहशत से श्रीलंका को बार-बार दहलाता रहा। अलग राज्य की मांग को लेकर लिट्टे ने सबसे पहले आत्मघाती दस्ते की शुरुआत की। इसने इस दस्ते का यूज कर हजारों निर्दोष लोगों के साथ कई राजनीतिक हस्तियों को भी मौत के घाट उतार दिया। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी शामिल थे। श्रीलंका सरकार और सेना ने 2009 में लिट्टे चीफ वेणुपिल्लई प्रभाकरन समेत लिट्टे का श्रीलंका से सफाया कर दिया।
संबंधित खबरें
भारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
7 mins agoराज्यसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट; हरदीप सिंह पुरी का कटा टिकट
11 mins ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
1 hr agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
1 hr agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
1 hr agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
2 hrs ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
2 hrs agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
3 hrs ago135 साल पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
4 hrs agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट, ट्रेड-निवेश समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines