Budget 2024 expectations details in hindi: आगामी एक फरवरी को संसद सत्र में बजट पेश होगा। इस दौरान केंद्र सरकार GYAN थीम पर कई ऐलान कर सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, GYAN के चारों एल्फाबेट का मतलब है G से Gareeb, Y से Yuva, A से Annadata और N से Nari, जिन पर सरकार का पूरा पर फोकस है। इस बार 31 जनवरी से 9 फरवरी तक संसद सत्र में (parliament session) बजट सेशन होगा। यह 17 वीं लोकसभा है।
पहले 31 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण और राष्ट्रपति का अभिभाषण
मिली जानकारी के अनुसार, संसद सत्र में सबसे पहले 31 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। इसी दिन संसद के दोनों सदनों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर इस बार आम लोगों को बजट (budget 2024) में कई घरेलू उत्पादों में राहत मिलने की उम्मीद है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) अंतरिम बजट पेश करेंगी।
बढ़ेगी पीएम किसान सम्मान निधि, NPS पर भी होगी घोषणा
मिली जानकारी के अनुसार बजट में महिलाओं और अलग-अलग जरूरतमंद जातियों के लिए खास ऐलान किए जाएंगे। इसके अलावा सरकार पीएम किसान सम्मान निधि को बढ़ा सकती है। सरकार ने NPS (नेशनल पेंशन स्कीम) पर भी नई योजना तैयार की है, जिस पर बजट में अलग-अलग घोषणाएं हो सकती हैं।
संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी के अनुसार, 31 जनवरी से 9 फरवरी तक संसद सत्र चलेगा। 16 जून को लोकसभा का कार्यकाल खत्म हो जाएगा, जिसके बाद लोकसभा चुनाव की घोषणा होने का अनुमान जताया जा रहा है। चुनावी साल होने के चलते जनता को इस बार के बजट से कई उम्मीदें हैं। सरकार भी लोकलुभावन बजट पेश कर लोगों को साधने की कोशिश करेगी।
बजट सत्र की प्रमुख बातें
- 17 वीं लोकसभा का आखिरी बजट होगा।
- 31 जनवरी से 9 फरवरी तक संसद बजट सत्र होगा।
- 1 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी।
- बजट में युवा, महिलाएं, किसान, रोजगार, सैनिक आदि मुद्दों पर योजनाएं पेश होंगी।
संबंधित खबरें
LIVE: एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
1 hr agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
3 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
10 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
11 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
13 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
14 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
15 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
15 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
16 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines