हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Parliament Security Breach: इंटेलिजेंस ब्यूरो कर रहा सुरक्षा में सेंध लगाने वालों से पूछताछ, आरोपियों के घर भेजी गई टीम

Parliament Security Breach : संसद भवन पर 13 दिसंबर 2001 को हुए आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर लोकसभा में हुई घटना में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो इनसे पूछताछ कर रहा है और उनके घर पर भी टीम भेजी गई हैं।

विज्ञापन

Parliament Security Breach : संसद में हुई सुरक्षा चूक को लेकर इंटेलिजेंस ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी नए संसद भवन परिसर पहुंचे हैं। ब्यूरो की एक टीम ने शून्य काल के दौरान विजिटर्स गैलरी से लोकसभा चैंबर में कूदने वाले सागर शर्मा और मनोरंजन से पूछताछ की है। एक अधिकारी ने बताया कि इन दोनों के बैकग्राउंड के बारे में पता किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: लोकसभा स्पीकर ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

अधिकारी ने बताया कि सागर शर्मा मैसूर का रहने वाला है और बेंगलुरु की एक यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। वहीं, मनोरंजन भी मैसूर का ही निवासी है। अधिकारी ने आगे कहा कि मामले में इंटेलिजेंस ब्यूरो की एक टीम स्थानीय पुलिस के साथ दोनों लोगों के घर पहुंची है और जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार दोनों के फोन जब्त कर लिए गए हैं और उनके किसी संगठन से जुड़े होने को लेकर पूछताछ की गई है। अधिकारी ने बताया कि दोनों के पास से मिली लिखित सामग्री भी जब्त की गई है और उसकी जांच की जा रही है। ब्यूरो मामले में गिरफ्तार चारों लोगों की जांच में जुटी कई एजेंसियों के संपर्क में है।

ये भी पढ़ें: सांसद की जुबानी संसद में सुरक्षा चूक की कहानी

ब्यूरो के अधिकारी ने आगे बताया कि विजिटर्स गैलरी में प्रवेश करने से पहले वह जहां-जहां गए उन सभी चेक प्वाइंट्स के सीसीटीवी फुटेज की जांच भी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की टीम सबूत एकत्र करने के लिए संसद भवन पहुंची है। बता दें कि इस घटना ने संसद भवन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवालों को जन्म दिया है।

(Valium)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें