Parliament Security Breach : संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में दो और लोगों को पकड़ा गया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजस्थान से दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक आरोपी इस मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आरोपी ललित झा ने पुलिस की पूछताछ में महेश का नाम लिया था। इसके बाद पुलिस की टीम एक्टिव हुई और राजस्थान से दोनों को हिरासत में ले लिया।
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने महेश और कैलाश को उठाया है। उन पर आरोपियों से कनेक्शन होने का आरोप है। इन लोगों ने इस मामले में आरोपियों की मदद की थी। स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट इन दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। इनमें से एक आरोपी महेश राजस्थान का रहने वाला है और वह भगत सिंह संगठन से जुड़ा हुआ है। इस मामले में शामिल होने के लिए महेश भी आने वाला था, लेकिन उसके परिजनों ने रोक दिया था।
यह भी पढ़ें : क्या है वो ‘रंगीन गैस’, जिसका इस्तेमाल संसद हमले में हुआ?
घर से फरार चल रहा विक्की
संसद सुरक्षा चूक मामले से पहले आरोपी गुरुग्राम में विशाल उर्फ विक्की के घर रुके थे। इस मामले में जांच टीम ने विशाल और उसकी पत्नी को बुलाया था और फिर पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। इसके बाद दोनों अपने घर पहुंचे और फिर कहीं चले गए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस की पूछताछ के बाद वे लोग अपने किसी रिश्तेदार के घर चले गए हैं और उनके घर पर ताला लटका है।
आरोपियों की अलग-अलग ले जाएंगी टीमें
इस मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की कुछ टीमें बनाई गई हैं। यह टीम सभी आरोपियों को लेकर अलग-अलग राज्यों में जाएगी और वहां से सबूत जुटाएगी। बताया जा रहा है कि कुछ अधिकारी राजस्थान जाएंगे तो कुछ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने स्पेशल जूते कहां से बनवाए थे और उन्हें स्मोक कनस्तर किसने दिए थे?
संबंधित खबरें
मणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
2 hrs agoLIVE: दिल्ली में BS6 वाहनों को एंट्री नहीं, सिंघु बॉर्डर पर चेकिंग जारी
2 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
2 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
2 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
3 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
9 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
10 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
10 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
12 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines