Parliament Security Breach Accused Motive : बुधवार को संसद की सुरक्षा में हुई गंभीर चूक की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। बाकी आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को ऐसा कदम उठाने के पीछे का मकसद बताया है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ऐसा करने का मकसद विभिन्न मुद्दों की ओर सरकार का ध्यान खींचना था। वह बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और मणिपुर हिंसा जैसे मुद्दों को लेकर परेशान थे।
पीएम मोदी से मिलने की कही बात
आरोपियों ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल ध्यान खींचना था। इसीलिए पीले धुएं का इस्तेमाल किया गया ताकि सांसदों को चोट न पहुंचे और वह इन मुद्दों पर चर्चा करें। उन्होंने यह भी कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहते हैं और उनसे इन मुद्दों पर बात करना चाहते हैं।
हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस इन बातों पर पूरी तरह भरोसा नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के असली मकसद को जानने के लिए उनके फोन की जांच की जाएगी। इन सभी के फोन इस समय फरार चल रहे आरोपी ललित झा के पास हैं। पुलिस को शक है कि ललित झा सबूत नष्ट करने के लिए फोन के साथ भागा है।
बुधवार को लोकसभा में क्या हुआ?
13 दिसंबर को सागर शर्मा और मनोरंजन डी विजिटर्स गैलरी से लोकसभा चैंबर में कूद पड़े थे। उनके पास एक कनस्तर था जिसमें से पीला धुआं निकल रहा था और वह नारे लगा रहे थे। बाद में सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया था। इन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
इसके कुछ देर बाद पुलिस ने संसद भवन के बाहर नारेबाजी करते हुए अमोल शिंदे और नीलम को गिरफ्तार किया था। उनके पास भी ऐसे कनस्तर थे जिनसे पीला धुआं निकल रहा था। पांचवें आरोपी का नाम विकी शर्मा है। ये सभी गुरुग्राम में एक घर में रह रहे थे।
ये भी पढ़ें: सामने आया आरोपियों का भगत सिंह से कनेक्शन
ये भी पढ़ें: जानिए कौन है संसद मामले का मास्टरमाइंड ललित
ये भी पढ़ें: पढ़िए कौन हैं सेंध लगाने वाले सभी छह आरोपी
ये भी पढ़ें: आखिर कैसे हो गई संसद भवन की सुरक्षा में चूक
ये भी पढ़ें: भाजपा सांसद के पास पर सदन में आए थे आरोपी
संबंधित खबरें
SIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, विपक्षी नेताओं ने की शिकायत
57 mins ago'हमारे मुंह में अपने शब्द न डालें, फॉर्म-6 पर SC ने ECI को दी चेतावनी
1 hr ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
1 hr agoIIT कानपुर में भी आंदोलन कर चुके हैं CJP नेता आशुतोष रांका
1 hr agoकेरल विधानसभा में पहली बार CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव पारित
1 hr agoकैंसर दवाएं होंगी सस्ती, सरकार जारी करेगी लिस्ट, केंद्र ने SC को दी जानकारी
2 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
3 hrs ago'पटाखों से भगवान भी हैरान हो जाएंगे', SC में सुनवाई के दौरान उठी दलील
3 hrs ago'सिंहासन खाली करो...', INDIA ब्लॉक मार्च से पहले शशि थरूर ने लिखी पोस्ट
3 hrs ago'टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं...', CEC पर राहुल गांधी का निशाना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines