Seema Haidar: पाकिस्तानी सीमा गुलाम हैदर (Seema Haidar) आज भारत और पाकिस्तान में चर्चा का मुद्दा बन चुकी है। अभी तक की जांच में पबजी और प्यार की बात कही जा रही है, लेकिन जांच में जुटी आईबी और यूपी एसटीएफ की कहानी कुछ और ही कह रही है। इस बीच सबसे बड़ा सवाल सीमा के भारत में अवैध तरीके से प्रवेश करने पर है।
इन तीन राज्यों से लगती है नेपाल सीमा
सबसे पहले आपको बताते हैं नेपाल सीमा के बारे में…। भारत से नेपाल की सीमा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और सिक्किम से लगती है। बताया गया है कि यूपी के पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज में नेपाल की सीधी सीमा लगती है। जबकि गोरखपुर से नेपाल के काठमांडू समेत अन्य जिलों के लिए सीधे बस सेवा भी हैं।
12-13 मार्च गोरखपुर में बॉर्डर किया था पार
पुलिस के सूत्रों की मानें तो सीमा गुलाम हैदर सबसे पहले पाकिस्तान से दुबई गई थी। दुबई से फ्लाइट द्वारा नेपाल पहुंची। इसके बाद सीमा ने भारत आने के लिए बस ली। बताया गया है कि नेपाल के पोखरा से बस लेकर सीमा अपने चार बच्चों के साथ 13 मार्च को गोरखपुर पहुंची। इसके बाद वह गोरखपुर से बस के ही रास्ते ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा पहुंची। इसके बाद 4 जुलाई को पुलिस ने सीमा को गिरफ्तार किया था।
रबूपुरा का लिखाया था एड्रेस
जांच में ये भी सामने आया भारत की सीमा में घुसने पर बस की चेकिंग भी हुई थी। चेकिंग के दौरान सीमा हैदर ने अपना नाम सीमा बताया, जबकि घर का पता ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा का लिखवाया था। इसी दौरान सीमा के एक बेटे की तबीयत खराब हो गई, जिसके कारण उस वक्त उससे बहुत ज्यादा पूछताछ या चेकिंग नहीं की गई थी।
सेना और बीएसएफ करती है सुरक्षा
सुरक्षा की बात करें तो उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, सिक्किम में बीएसएफ और भारतीय सेना नेपाल सीमा पर सुरक्षा में लगी हुई है। कई इलाकों में सुरक्षा बल तलाशी और गश्ती अभियान भी चलाते हैं। ऐसे में पुलिस के हवाले से सामने आया है कि सीमा गलत जानकारी देकर भारत में घुसी। हालांकि अब आईबी और यूपी एसटीएफ मामले की जांच में जुट गई हैं।
अवैध प्रवासी है सीमा हैदर
ग्रेटर नोएडा में अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल होने वाली पाकिस्तान के करांची की महिला सीमा गुलाम हैदर भारतीय कानून के तहत एक ‘अवैध प्रवासी’ हैं। इस पर सीमा और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारों ने बताया है कि दोनों पर विदेशी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी (आपराधिक साजिश) के तहत आरोपी बनाया गया था।
नोटः- गूगल मैप के जरिए दिखाया गया रास्ता अनुमानित है, क्योंकि नेपाल के पोखरा से नोएडा आने के लिए ये एक प्रमुख सड़क मार्ग है। हालांकि कई जिलों में यात्रा का रूट बदला भी जा सकता है।
इनपुटः यूसुफ रजा (नोएडा)
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
21 mins agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
1 hr agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
2 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
4 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
4 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
5 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
6 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
7 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
7 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines