हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सावधान! 120 आतंकी घुसपैठ को तैयार, आर्मी-एयरफोर्स हाईअलर्ट पर, जानें क्या कहती खुफिया रिपोर्ट?

Pakistani ISI Terrorists: पाकिस्तान से देश में फिर घुसपैठ हो सकती है। भारतीय खुफिया एजेंसियों को 100 से ज्यादा आतंकियों की घुसपैठ होने की खबर मिली है। भारत सरकार ने इनपुट मिलते ही सेना के तीनों अंगों को भी हाईअलर्ट कर दिया है।

विज्ञापन
File Photo

Terrorists Ready to Intrude in India: देश के दुश्मन घुसपैठ करने के लिए तैयार हैं। देश की खुफिया एजेंसियों को खुफिया रिपोर्ट मिली है कि 100 से ज्यादा आतंकवादी भारत देश में घुसने के लिए तैयार हैं। वे आतंकी हमले कर सकते हैं। इसलिए खुफिया एजेंसियों ने भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना को अलर्ट कर दिया है। सरकार को भी इस बारे में इनपुट दे दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ को विफल करने के लिए LOC पर सुरक्षा बलों को भी तैनात कर दिया गया है। सेना को बॉर्डर पर गश्त बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही किसी तरह की गतिविधि होने पर जवाबी कार्रवाई करने के भी निर्देश हैं। सेना के तीनों अंगों को अलर्ट किया गया है कि वे देश की सरहदों की निगरानी करें और दुश्मनों को देश में घुसने से रोकें। कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें:‘बटेंगे तो कटेंगे’ सही बात है, कश्मीर में हिंदू क्यों कटे? पढ़ें अनिरुद्धाचार्य महाराज से खास बातचीत

विज्ञापन

बर्फबारी के बाद कर सकते हैं घुसपैठ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खुफिया एजेंसियों ने इनपुट दिया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में स्थित नीलम घाटी में 4 लॉन्च पैड्स पर पाकिस्तान की सेना द्वारा प्रशिक्षित किए गए करीब 120 आतंकवादी हैं, जो बर्फबारी होते ही पहाड़ी रास्तों से भारत में घुसपैठ करेंगे। यह तैयारी जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ समय से लगातार हो रहे आतंकवादी हमलों के बीच की गई है।

आतंकी हमले करके सेना के जवानों का ध्यान डायवर्ट करके पहाड़ी इलाकों में आतंकी तैनात कर दिए गए। आतंकवादियों की घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए LOC और अंदरूनी इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और गश्त बढ़ाई गई है। आने वाले हफ्तों में बर्फबारी की आशंका के चलते सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में LOC पर गश्त बढ़ा दी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार फंसी! जानें 50 अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति बाइडेन को क्यों लिखा खत?

सेना ने किए जवाबी कार्रवाई के इंतजाम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा बलों ने बताया कि खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिले हैं। पाकिस्तानी सेना, लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन आतंकी हमलों की साजिश रच रहे हैं। दिसंबर और जनवरी में भारी बर्फबारी होती है, जिससे घुसपैठ के रास्तों से आवाजाही मुश्किल हो जाती है। जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता है और स्थानीय लोग घरों में दुबक जाते हैं। सेना के जवानों को भी बंकरों-कैंपों में जाना पड़ता है।

विज्ञापन

खास तौर पर जम्मू कश्मीर के उत्तरी जिलों बारामुल्ला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा के साथ-साथ जम्मू के राजौरी और पुंछ क्षेत्रों में भी बर्फबारी से आवाजाही बंद हो जाती है। इसका फायदा उठाकर आतंकी भारत में घुसपैठ कर सकते हैं। इस खतरों के जवाब में सुरक्षा बलों ने सीमा की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। कश्मीर घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियान भी तेज कर दिए गए हैं। कुपवाड़ा, बारामुल्ला और बांदीपुरा के ऊपरी इलाकों में लगातार तलाशी अभियान चल रहा है।

यह भी पढ़ें: ‘भारत माता का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे’; हाईकोर्ट ने तमिलनाडु पुलिस को क्यों लगाई फटकार?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola