पाकिस्तान के लिए भारत की जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर ज्योति रानी मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने शनिवार को उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं इस मामले में ज्योति रानी की इनसाइड स्टोरी का पता चला है जिसे उसके पिता हरीश कुमार मल्होत्रा ने मीडिया से शेयर किया है।
पिता का ज्योति की मां से हो चुका है तलाक
ज्योति रानी मल्होत्रा के पिता हरीश बिजली विभाग के रिटायर कर्मचारी हैं। उन्होंने मीडिया से बात करने के दौरान अपनी बेटी को लेकर कई खुलासे किए हैं। पिता ने बताया कि मुझे नहीं पता वो पाकिस्तान के अलावा और भी किसी देश में गई है या नहीं। उन्होंने कहा कि ज्योति की मां से उसका तलाक हो चुका है और ज्योति से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
ज्योति करती थी 20 हजार की नौकरी
पिता ने आगे बताया कि लॉकडाउन से तक ज्योति दिल्ली में 20 हजार रुपये की नौकरी किया करती थी। लॉकडाउन लगने के बाद उसकी नौकरी छूट गई और वह अपना सारा सामान लेकर गांव आ गई और वीडियो बनाने लगी।
बेटी की कमाई का पिता को नहीं पता
पिता हरीश ने बताया कि ज्योति यूट्यूब से कितना कमाती है उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। न ही इस बारे में उससे कभी भी उनकी कोई बात हुई। पहले जब ज्योति दिल्ली में नौकरी करती थी तो 12 हजार रुपये किराया ही दे दिया करती थी। बाकी अब ये मकान मेरा है। यहां ज्योति का कुछ भी नहीं है।
ज्योति के 5 साथी भी गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि हिसार पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें यूटयूबर ज्योति मल्होत्रा उसके पांच साथी शामिल हैं। ज्योति को हिसार के न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया है। ज्योति ट्रैवल विद जो नाम से अपना यू ट्यूब चैनल चलाती है।
संबंधित खबरें
'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
8 mins agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
1 hr agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
2 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
2 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
3 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
4 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ मॉक संसद में सर्वसम्मति से 'महाभियोग प्रस्ताव' पास
4 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
5 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
5 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines