हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पाकिस्तान PM शाहबाज शरीफ के खिलाफ भारत ने उठाया एक और कदम, बैन हुआ चैनल

भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के यूट्यूब चैनल को ब्लॉक कर दिया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आने के बाद कई पाकिस्तानी चैनलों और पत्रकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स भी बैन हो चुके हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के खिलाफ भारत ने एक और कदम उठाया है। उनके यूट्यूब चैनल को भारत में बैन कर दिया गया है। पहलगाम की घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया, और इसके बाद भारत ने कई पाकिस्तानी हस्तियों और न्यूज चैनलों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भारत में ब्लॉक कर दिया था। इसी कड़ी में अब प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के यूट्यूब चैनल को भी ब्लॉक कर दिया गया है।

इससे पहले भारत सरकार ने 16 प्रमुख पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया था। इसमें डॉन, समा टीवी, एआरवाई न्यूज, जियो न्यूज और बोल न्यूज जैसे कई समाचार चैनल शामिल हैं। इन चैनलों को भारत और भारतीय सुरक्षा बलों के खिलाफ भड़काऊ, संवेदनशील और भ्रामक सूचना फैलाने के कारण प्रतिबंधित किया गया।

इनके अकाउंट भी हुए बैन

गृह मंत्रालय की सिफारिश पर इरशाद भट्टी, अस्मा शिराज़ी, उमर चीमा और मुनीब फारूक जैसे कई पत्रकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी बंद कर दिया गया है। इससे पहले शहबाज शरीफ के एक वीडियो को भी यूट्यूब से हटाया गया था, जिस पर आपत्ति जताई गई थी। हालांकि, वीडियो हटाए जाने के बाद यूट्यूब की ओर से दोबारा अपील करने की अनुमति दी गई है।

पहलगाम हमले के बाद बिगड़े रिश्ते

भारत और पाकिस्तान के बीच अक्सर तनावपूर्ण माहौल बना रहता है। कई बार दोनों देशों ने रिश्तों को सुधारने की कोशिश की, लेकिन आतंकवाद के चलते संबंध हमेशा बिगड़ते रहे। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में बड़ी दरार आ गई है। भारत ने सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया है, वहीं पाकिस्तान ने शिमला समझौता निलंबित करने की बात कही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें