जम्मू कश्मीर के पहलगाम शहर की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल दिन मंगलवार को आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने 26 भारतीय टूरिस्टों को गोलियां मार दी। उसके बाद से पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पिछले 6 दिन से पाकिस्तान LOC पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। मंगलवार रात को तो पाकिस्तान की सेना ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी सीजफायर का उल्लंघन किया।
बीते दिन 29 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू के पर्गवाल सेक्टर में गोलीबारी की। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों के सामने LOC के इस पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने का संकल्प लिया है।
पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद…
1) पहलगाम, हपटनार, अनंतनाग और दाचीगाम के ऊपरी इलाकों में भारतीय सेना के 4 बड़े तलाशी अभियान चल रहे हैं।
2) पहलगाम हमले के लेकर जम्मू कश्मीर पुलिस अब तक करीब 2500 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। उनमें से करीब 220 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
3) NIA जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर संदिग्ध लोगों से कड़ी पूछताछ कर रही है।
4) बैसरन घाटी से गंदेरबल, शोपियां और कोकरनाग तक भागने के 3 रास्तों को भी सील कर दिया गया है।
5) सूत्रों से पता चला है कि उन्होंने बैसरन के हमलावरों को रसद प्रदान किया होगा। हालांकि सभी 15 OGW भाग गए हैं, लेकिन सुरक्षा बल उनका पीछा कर रहे हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ लेंगे, जिससे हमलावरों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।
6) NIA ने अनुरोध किया है कि बैसरन घाटी में आतंकी हमले से संबंधित वीडियो या अन्य जानकारी रखने वाला कोई भी व्यक्ति आगे आए और एजेंसी के साथ साझा करे।
7) जम्मू–कश्मीर के होटलों को एडवांस बुकिंग लौटाने के आदेश दिए गए हैं। कश्मीर डिविजनल कमिश्नर ने आदेश जारी करके कहा है कि सभी होटल, होम स्टे, गेस्ट हाउस, हाउस बोट मालिक और टूरिस्टों की एडवांस बुकिंग कैंसिल करके अमाउंट लौटा दें।
संबंधित खबरें
नागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
29 mins agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
53 mins agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
1 hr agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
1 hr agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
2 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
2 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
4 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
5 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
6 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines