भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक नई बात सामने आई है। पाकिस्तान ने कहा था कि उसने भारत का एक एयरबेस (हवाई ठिकाना) तबाह कर दिया है। इसे साबित करने के लिए पाकिस्तान ने एक न्यूज चैनल की वीडियो क्लिप भी दिखाई। लेकिन अब असली सच्चाई सामने आ गया है। भारत सरकार की PIB फैक्ट चेक टीम ने बताया कि यह वीडियो झूठा है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो एडिट किया गया था यानी उसमें छेड़छाड़ की गई थी। असल में जो वीडियो दिखाया गया, वह भारत पर नहीं बल्कि पाकिस्तान पर हुए हमले की थी। पाकिस्तान ने लोगों को धोखा देने के लिए इस वीडियो को गलत तरीके से दिखाया।
पाकिस्तान ने पेश किया एडिटेड वीडियो
पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता DG ISPR लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने हाल ही में एक मीडिया ब्रीफिंग में दावा किया कि भारत का एक एयरफील्ड तबाह कर दिया गया है। उन्होंने इस दावे के समर्थन में आज तक न्यूज चैनल की एक क्लिप दिखाई, जिसमें ऐसा प्रतीत हो रहा था कि भारतीय एयरबेस जल रहे हैं। क्लिप में एंकर कहते सुने गए, “तमाम एयरवेज ध्वस्त होते हुए नजर आ रहे हैं, आग के गोले में बदलते नजर आ रहे हैं। जब आप अपने एयरवेज को नहीं बचा सकते तो जनता को क्या बचाएंगे?” इस वीडियो को पाकिस्तान ने भारतीय एयरबेस की तबाही के तौर पर पेश किया।
PIB ने किया वीडियो का भंडाफोड़
भारत सरकार की प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने इस वीडियो की असलियत उजागर की। PIB ने बताया कि यह क्लिप एडिट की गई है और इसका असली वीडियो पाकिस्तान के ही एक एयरफील्ड की तबाही के बारे में है, जिसे भारतीय सेना द्वारा निशाना बनाया गया था। PIB ने अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “पाकिस्तान के DG ISPR ने भारत के एयरफील्ड के नष्ट होने का झूठा दावा किया। जो वीडियो उन्होंने दिखाया, वह वास्तव में पाकिस्तान के एयरबेस पर हुए हमले के बारे में था।”
पहले भी फैलाई गई कई झूठी खबरें
यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ फर्जी प्रचार किया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद, कई प्रोपाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा झूठे वीडियो वायरल किए गए जिनमें दावा किया गया कि भारतीय लड़ाकू विमान और पोस्ट नष्ट हो चुके हैं। PIB ने इन सभी वीडियो का फैक्ट चेक कर यह स्पष्ट किया कि ये या तो पुराने क्लिप हैं या पूरी तरह से फर्जी। एक वीडियो में दिखाया गया था कि पाकिस्तान ने उधमपुर एयरबेस को नष्ट कर दिया है, लेकिन PIB ने बताया कि वह वीडियो राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग का है।
PIB की अपील अफवाहों से बचें
PIB ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर चल रही झूठी खबरों और वीडियो से सावधान रहें और किसी भी जानकारी की सच्चाई आधिकारिक स्रोतों से ही जांचें। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बार-बार ऐसे वीडियो और झूठे दावे करके अपने ही नागरिकों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। PIB ने लिखा, “झूठे विमानों की क्रैश की खबर से लेकर S-400 के नष्ट होने तक, कई झूठी खबरों का हम भंडाफोड़ कर चुके हैं। सच को पहचानिए और अफवाहों का शिकार मत बनिए।”
संबंधित खबरें
बेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
1 hr agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
3 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
3 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
4 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
5 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
7 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
8 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
8 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines