ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकाने तबाह किए और 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया। इसें पुलवामा हमले से जुड़े आतंकी यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रौफ और मुदिस्सिर अहमद भी शामिल थे। अब सीजफायर के बाद रविवार देर रात पाकिस्तान की सेना, नौसेना और एयरफोर्स के अधिकारियों ने साझा प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने माना कि भारत के साथ तनाव के दौरान उनके विमान को नुकसान पहुंचा है। प्रेस वार्ता के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या कोई भारतीय पायलट पाकिस्तान की हिरासत में है? जवाब में कहा गया कि कोई भी भारतीय पायलट पाकिस्तान के हिरासत में नहीं है। ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों पर आधारित है।
भारतीय वायुसेना ने रविवार को साफ किया कि ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सभी भारतीय पायलट सुरक्षित लौट आए हैं। वायुसेना ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान पर सटीक हमले कर सभी लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। बता दें कि इससे पहले तनाव के दौरान पाकिस्तान ने दावा किया था कि भारत के एक वायुसेना पायलट को हमने पकड़ा है। भारत-पाक तनाव के दौरान पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि भारतीय वायुसेना की पायलट शिवानी सिंह को पाकिस्तानी फौज ने पकड़ लिया है।
हमारे सभी पायलट घर आ गए हैं- एयर मार्शल
पाकिस्तानी सोशल मीडिया के दावे पर पीआईबी की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने दावा किया कि भारतीय महिला वायुसेना पायलट को नहीं पकड़ा गया है। पीआईबी ने साफ किया कि पाकिस्तान समर्थक सोशल मीडिया हैंडलर झूठा दावा कर रहे हैं। इससे पहले रविवार को एयर मार्शल एके भारती ने दावा किया कि सभी पायलट सुरक्षित घर लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि हम युद्ध की स्थिति में हैं और हमन अपने सभी लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। हमारे सभी पायलट घर आ गए हैं।
ये भी पढ़ेंः Operation Sindoor के बाद पाकिस्तान की सेटेलाइट तस्वीरें आई सामने, देखें पहले और बाद की हालत
गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद के मुदस्सर खान, मोहम्मद रसम खान और मोहम्मद के खालिद समेत 100 आतंकी मारे गए। बता दें कि पाकिस्तान के डीजीएमओ के अनुरोध पर 10 मई को शाम 5 बजे से भारत सीजफायर के लिए सहमत हुआ। इसके साथ ही स्पष्ट किया अगर अब कोइ्र आतंकी हमला हुआ।
ये भी पढ़ेंः Operation Sindoor पर भारत के DGMO ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, प्रेस ब्रीफिंग की 15 बड़ी बातें
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
5 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
5 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
6 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
7 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
10 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
11 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
12 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
14 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
14 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines