जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 12 पर्यटक घायल हुए हैं, जबकि 1 की मौत हुई है। हमले के बाद पीएम मोदी ने सऊदी अरब से गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत की है। मोदी ने अमित शाह को जम्मू-कश्मीर जाकर घटनास्थल का दौरा करने को कहा है। गौरतलब है कि पीएम मोदी अपने 2 दिवसीय दौरे पर सऊदी अरब गए हैं। बता दें कि मंगलवार दोपहर को पहलगाम जिले के बेसराण में आतंकियों ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की। पीएम मोदी के निर्देशों के बाद अमित शाह पहलगाम के लिए रवाना हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक अमित शाह वहां सुरक्षा समीक्षा बैठक करेंगे।
अमित शाह ने कहा कि आतंकियों को हमले का करारा जवाब दिया जाएगा। शाह ने एक्स पर लिखा कि पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और हम अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर कड़ी से कड़ी सजा देंगे। पीएम मोदी को हमले के बारे में जानकारी दी है। जल्द श्रीनगर के लिए रवाना होंगे।
यह भी पढ़ें:TRF ने ली पहलगाम हमले की जिम्मेदारी, कितना खतरनाक है यह आतंकी संगठन, कौन किंगपिन? जानें सबकुछ
गृह मंत्री अमित शाह ने हमले के बाद आपात बैठक बुलाई थी। बैठक में कई शीर्ष अधिकारियों को आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के डीजीपी भी वर्चुअली इस बैठक से जुड़े थे। आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने दुख जाहिर किया है। उमर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि मैं अविश्वसनीय रूप से इस हमले को लेकर स्तब्ध हूं। हमारे आगंतुकों पर हमला एक घृणित कार्य है, जिसकी वे निंदा करते हैं। हमले को अंजाम देने वाले अपराधी जानवर, अमानवीय और घृणा के पात्र हैं, जिनकी जितनी निंदा की जाए, कम है।
एलजी ने भी जताया दुख
अब्दुल्ला ने लिखा कि वे मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। उन्होंने अधिकारियों से बात की है। उनकी सहकर्मी घायलों का हालचाल जानने के लिए अस्पताल गई हैं। मैं भी तुरंत श्रीनगर वापस जा रहा हूं। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा ने एक्स पर हमले को लेकर दुख जाहिर किया। उन्होंने लिखा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों को पहलगाम में भर्ती लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए उन्होंने निर्देश जारी किए हैं। एक घायल पर्यटक को जीएमसी अनंतनाग में दाखिल करवाया गया है। वे सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
यह भी पढ़ें:बेटी को ड्रग्स देते थे मेरे पति, फोन कर रखा था हैक; पूर्व DGP की पत्नी ने लगाए चौंकाने वाले आरोप
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
4 hrs agoLIVE: खुली बस में सवार होकर रामलीला मैदान के लिए निकले राहुल गांधी
6 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
6 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
13 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
14 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
14 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
15 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
16 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines