जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस मामले में कांग्रेस ने भारत सरकार का समर्थन करने का ऐलान किया। साथ ही कांग्रेस ने अपने नेताओं से भी आतंकी हमले पर बयानबाजी करने से बचने की सलाह दी है। अगर किसी नेता ने पार्टी लाइन से अलग बयानबाजी की तो उसके खिलाफ कांग्रेस सख्त रुख अपनाएगी।
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस ने पार्टी नेताओं की बयानबाजी पर कड़ा रुख लिया है। पार्टी हाईकमान ने कहा कि सीडब्ल्यूसी ने पहलगाम आतंकी हमले पर जो रुख लिया है। उससे अलग लाइन पार्टी के नेता न लें और बयानबाजी से बचें। इस मामले में पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी करने वाले नेताओं पर पार्टी कार्रवाई भी कर सकती है।
यह भी पढे़ं : 1913 KMPH रफ्तार, 50000 फीट तक उड़ान की क्षमता, पाकिस्तान को ‘बर्बाद’ कर देगा राफेल-M! जानें क्या है खासियत?
क्या बोले कांग्रेस सांसद जयराम रमेश?
पहलगाम आतंकी हमले के संबंध में पार्टी नेताओं के बयानों पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी लाइन से हटकर जो नेता बयान दे रहे हैं, यह उनका निजी बयान है, उससे कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को यह क्रूर आतंकी हमला हुआ था और उसी रात कांग्रेस पार्टी ने मांग की कि एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए। कांग्रेस कार्य समिति ने एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें हमने कांग्रेस पार्टी की राय जनता के सामने रखी थी।
एकजुटता की जरूरत : कांग्रेस सांसद
उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा चूक और खुफिया विफलताएं हुई हैं। हमें एकता, एकजुटता, सामूहिक इच्छाशक्ति, सामूहिक प्रतिक्रिया और सरकार और विपक्ष के बीच निरंतर संवाद की आवश्यकता है। हम स्थिति की गंभीरता को समझते हैं और हमें एकजुट होना चाहिए।
यह भी पढे़ं : जोकर कौन है? शाहिद अफरीदी पर क्या बोल गए ओवैसी, आतंकवाद के खिलाफ विपक्ष सरकार के साथ
संबंधित खबरें
CEC के इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका
48 mins agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
2 hrs agoLIVE: MLC चुनाव के लिए पटना पहुंचे नितिन नवीन, NDA उम्मीदवारों से मीटिंग
4 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
5 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
13 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
14 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
15 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
16 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
17 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines