जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच के लिए NIA की टीम कल पहलगाम पहुंचेगी। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह कश्मीर के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके पहुंचने के पहले पहलगांव हमले के आतंकियों की तलाश के लिए एंटी टेरर ऑपरेशन शुरू हो चुका है। आतंकियों को देखते गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। भारतीय सेना की कई टुकड़ियां आतंकियों की तलाश में जुटी हैं। सेना की विक्टर फोर्स, स्पेशल यूनिट, जम्मू-कश्मीर पुलिस की SOG और CRPF मिलकर ऑपरेशन चला रहे हैं। भारतीय सेना की विक्टर फोर्स को छिपे आतंकियों को तलाशने में अव्वल माना जाता है। जवानों जंगलों में आतंकियों की तलाश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:PM मोदी ने ली पहलगाम हमले की जानकारी, गृह मंत्री अमित शाह कश्मीर रवाना
आतंकी हमले की चश्मदीद एक महिला पर्यटक ने बताया कि आतंकियों ने पहले लोगों से उनकी पहचान पूछी। नाम और धर्म पूछने के बाद फायरिंग की गई। सूत्रों के मुताबिक पहली कॉल जब पुलिस को मिली, तब 6-7 लोगों को गोली लगने की बात सामने आई थी। महिला के अनुसार एक आतंकी ने फायरिंग की। पत्नी के हाथ में चूड़ा देख आतंकियों ने उसके पति से नाम पूछा और फिर फायरिंग की।
3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा
पहलगाम में हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। गर्मी के मौसम में टूरिस्टों की संख्या में इजाफा हो जाता है। पहले भी आतंकी टूरिस्टों को निशाना बना चुके हैं। 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होनी है। ऐसे में हमले के बाद यात्रा पर आने वाले लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। एलजी सिन्हा ने कहा कि आतंकवादियों के खात्मे के लिए आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया है। आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बल सक्रिय हैं, पहलगाम इलाके में बड़े पैमाने पर अभियान शुरू हो चुका है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उन्होंने कहा कि आज पूरा देश गुस्से में है और हमारे जवानों का खून खौल रहा है।
यह भी पढ़ें:TRF ने ली पहलगाम हमले की जिम्मेदारी, कितना खतरनाक है यह आतंकी संगठन, कौन किंगपिन? जानें सबकुछ
एलजी ने कहा कि मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि पहलगाम हमले के अपराधियों को उनके जघन्य कृत्य की बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। हमले में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है, जबकि मृतकों की संख्या के बारे में आधिकारिक पुष्टि अभी भी बाकी है। हमले के बाद अमित शाह ने सऊदी अरब की यात्रा पर गए पीएम मोदी को भी फोन पर जानकारी दी है।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
3 hrs agoLIVE: 'कनॉट प्लेस आओ या सीधे रामलीला मैदान में मिलो', राहुल गांधी की अपील
5 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
5 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
12 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
13 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
13 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
14 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
15 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines