जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैरसन में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्से की लहर है। 28 लोगों की मौत के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कहते हुए कदम भी उठाए हैं। पाकिस्तान के राजदूत को बुधवार देर रात को तलब किया गया था। इस बीच हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आतंकी निर्दोष लोगों पर गोलियां चलाते दिख रहे हैं। वीडियो में साफ पता लगता है कि आतंकियों ने पहले मैदान के बीच लोगों को इकट्ठा कर एक लाइन में बैठाया, इसके बाद बेरहमी से गोलियां दागकर मौत के घाट उतार दिया।
वीडियो बेहद डरा देने वाला है, जिसमें आतंकी फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को किसी व्यक्ति ने दूर से रिकॉर्ड किया है, जिसमें चीखने-चिल्लाने की आवाज भी आ रही है। हमले के बाद पाकिस्तान और उसके यहां पल रहे आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग होने लगी है। देश के अलग-अलग इलाकों में कैंडल मार्च निकालकर लोग मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। 22 अप्रैल को आतंकियों ने धर्म पूछ-पूछकर लोगों को निशाना बनाया था। सभी पर्यटक पहलगाम घाटी में घूमने के लिए निकले थे। आतंकी बैरसन के मैदान में पहुंचे और लोगों को इकट्ठा कर फायरिंग की। इसके बाद औरतों को छोड़ दिया और फरार होते समय कहा कि मोदी को जाकर बता देना।
3 डायरेक्शन से घुसे थे आतंकी
हमले की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिसमें महिलाएं अपने परिजनों को छोड़ देने की गुहार लगातीं नजर आई थीं। आतंकी हमले की जगह खुला मैदान है, लेकिन इसके बाद पहाड़ी इलाका शुरू होता है। वहां घने जंगल में आतंकी फरार हुए थे। इस खुले मैदान को फेंसिंग के जरिए कवर किया गया है। आतंकियों को पता था कि इस जगह से हमला कर आसानी से जंगल में छिपा जा सकता है। हमले से पहले आतंकियों ने रेकी भी की थी। आतंकियों को पता था कि सीधा रास्ता नहीं होने की वजह से फोर्स देरी से पहुंचेगी, तब तक निहत्थे लोगों को आसानी से टारगेट किया जा सकेगा। आतंकी 3 डायरेक्शन में जंगल के रास्ते आए थे।
यह भी पढ़ें:अमेरिकी M4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल, चीनी स्टील बुलेट; पहलगाम आतंकी हमले की जांच में अब तक क्या-क्या खुलासे?
संबंधित खबरें
मणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
2 hrs agoLIVE: दिल्ली में BS6 वाहनों को एंट्री नहीं, सिंघु बॉर्डर पर चेकिंग जारी
2 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
2 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
2 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
3 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
10 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
10 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
10 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
12 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines