पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर टिप्पणी करने के आरोप में तीन राज्यों से गिरफ्तारियां हुई हैं। पुलिस ने करीब 19 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नौसेना अधिकारी और इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक अधिकारी का नाम भी शामिल है। इसके अलावा, एक विधायक, एक पत्रकार, छात्र, एक वकील और एक रिटायर्ड टीचर की भी गिरफ्तारी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर गिरफ्तारियां सोशल मीडिया पोस्ट के चलते की गई हैं। जानिए किन राज्यों के लोगों पर एक्शन लिया गया है।
पहली गिरफ्तारी असम से
इस मामले में पहली गिरफ्तारी गुरुवार को की गई, जिसकी शुरुआत असम में विपक्षी दल ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के विधायक अमीनुल इस्लाम को गिरफ्तार करने से हुई। उन पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया है, क्योंकि उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि ‘2019 में पुलवामा हमला और मंगलवार को पहलगाम हमला सरकार की साजिश थी।’
ये भी पढ़ें: न डरेंगे न कश्मीर छोड़कर जाएंगे…आतंकी हमले के बाद भी पहलगाम में रुककर टूरिस्टों ने दिखाई दिलेरी
इसके बाद गिरफ्तारियों का सिलसिला बढ़ता गया। हैलाकांडी से मोहम्मद जाबिर हुसैन, सिलचर से मोहम्मद एके बहाउद्दीन और मोहम्मद जावेद मजूमदार, मोरीगांव से मोहम्मद महाहर मिया और शिवसागर से मोहम्मद साहिल अली की गिरफ्तारी हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक अकेले असम से 14 गिरफ्तारियां की गई हैं। इनमें से हुसैन पत्रकार हैं, बहाउद्दीन सिलचर स्थित असम विश्वविद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान के छात्र हैं और मजूमदार पेशे से वकील हैं।
किस राज्य में कितनी गिरफ्तारियां?
सोशल मीडिया पर भारत विरोधी टिप्पणियां करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए लोगों में सुमन मजूमदार उर्फ बुलबुल अलोम मजूमदार को हैलाकांडी से, मशूद अजहर को नागांव से और एक अन्य व्यक्ति को गुवाहाटी के पास हाजो से गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, त्रिपुरा में अब तक चार गिरफ्तारियां हुईं, जिनमें दो रिटायर्ड टीचर भी शामिल हैं। वहीं, मेघालय में साइमन शायला (30) के व्यक्ति की भी गिरफ्तारी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सभी को मिलाकर करीब 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़ें: ‘…सबक सिखाना जरूरी’, पाकिस्तान से तनाव के बीच RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
1 hr agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
2 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
4 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
5 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
5 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
5 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
5 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
6 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines