उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायुसेना ऐतिहासिक ट्रायल करने जा रही है। शुक्रवार को साढ़े 3 किलोमीटर लंबे एयर स्ट्रिप पर भारतीय वायुसेना की ताकत दिखेगी। इस ट्रायल में भारतीय वायुसेना के राफेल, जगुआर और मिराज समेत सभी एडवांस्ड फाइटर और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट्स शामिल होंगे। इस ट्रायल का उद्देश्य युद्ध या इमरजेंसी के दौरान एक्सप्रेसवे को वैकल्पिक रनवे के तौर पर इस्तेमाल करना है। रविवार को ही इस हवाई पट्टी का निरीक्षण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। यह देश की पहली पट्टी होगी, जिसके ऊपर रात और दिन के समय भारतीय वायुसेना का जेट लैंडिंग कर सकेंगे। यहां पर पूर्वाभ्यास भी किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें:पंजाब-हरियाणा में पानी को लेकर बढ़ी रार, नंगल डैम पहुंचे भगवंत मान; बोले- किसी तरह की गुंडागर्दी…
सुरक्षा के लिहाज से यहां कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। हवाई पट्टी के दोनों ओर लगभग 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इंडियन एयरफोर्स ने ट्रायल और एयर शो के चलते हवाई पट्टी को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया है। रात और दिन के समय एयर शो का आयोजन किया जाएगा। माना जा रहा है कि एयर स्ट्रिप की नाइट कैपेबिलिटी की टेस्टिंग को लेकर यह सब किया जा रहा है। यही नहीं, एयर शो के दौरान लड़ाकू विमान हवाई पट्टी के ऊपर एक मीटर की ऊंचाई पर भी उड़ान भरेंगे।
शाम को 3 घंटे ट्रायल
पट्टी पर लैंड करने के बाद टेकऑफ भी करेंगे। शाम के समय यह ट्रायल 7 से 10 बजे के बीच चलेगा। बताया गया है कि सभी फाइटर जेट बरेली एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरने के बाद यहां लैंड करेंगे। कार्यक्रम के दौरान यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना समेत एयरफोर्स के बड़े अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। यूपी का यह चौथा एक्सप्रेसवे है, जिस पर एयर स्ट्रिप की सुविधा मिली है। इससे पहले उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, सुल्तानपुर जिले के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और इटावा जिले के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भी ट्रायल हो चुका है।
ये विमान होंगे शामिल
इन तीनों जगह लड़ाकू विमान लैंड करने के बाद टेकऑफ कर चुके हैं। गंगा एक्सप्रेसवे से रात के समय भी भारतीय वायुसेना ऑपरेशनल गतिविधियां चला सकती हैं। यह अभ्यास देश की रक्षा तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे जैसे स्ट्रैटेजिक प्रोजेक्ट्स का यह उपयोग भारत की सैन्य रणनीति को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा। ट्रायल के दौरान राफेल, SU-30 MKI, मिराज-2000, मिग-29, जगुआर, C-130J सुपर हरक्यूलिस, AN 32 और MI 17 V5 हेलीकॉप्टर हिस्सा लेंगे।
यह भी पढ़ें:22 लाख श्रद्धालुओं ने करवाया रजिस्ट्रेशन, मास्टर प्लान तैयार; चार धाम यात्रा को लेकर क्या बोले CM धामी?
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
5 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
6 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
6 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
8 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
10 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
11 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
13 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
14 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
14 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines