जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद घाटी में दहशत का माहौल बना हुआ है। हथियारों से लेस आतंकियों ने 27 भारतीय टूरिस्टों को नाम पूछ-पूछकर गोलियां मार दी। आतंकी हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देशभर के लोग जम्मू कश्मीर जाने से कतराने लगे। टूरिस्टों ने अपनी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी। जम्मू कश्मीर घूमने का प्लान कैंसिल कर दिया।
लेकिन कुछ लोगों ने ऐसा नहीं किया, बल्कि उन्होंने दुश्मनों को चैलेंज करते हुए कहा कि आतंकी हमला होने के बाद कश्मीर से जाना मतलब दुश्मनों से डर जाना है, लेकिन हम डरेंगे नहीं, पीछे नहीं हटेंगे। हम कश्मीर में ही रहेंगे, एन्जॉय करके जाएंगे। जाना है तो वे आतंकी चले जाएं, ये हमारा हिंदुस्तान है और हम भारतवासी हैं। हमें कोई तोड़ नहीं पाएगा। हमे तोड़ने वालों को टूटना होगा, हारना होगा।
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद करीब 5000 लोग वापस लौट गए। किसी ने अपनी फ्लाइट बुकिंग कैंसिल कर दी तो कोई फ्लाइट पकड़कर अपने घर वापस लौट गया। इससे जम्मू कश्मीर में टूरिज्म धाराशायी हो गया। पहलगाम के लोगों ने टूरिस्टों को रोकने का काफी प्रयास किया।
पहलगाम और कश्मीर घाटी के लोगों का कहना है कि टूरिस्ट हमारे मेहमान हैं, लेकिन वे वापस जा रहे हैं तो बहुत दुख हो रहा है। जानते हैं कि वे क्यों जा रहे हैं, लेकिन उन्हें इस तरह नहीं जाना चाहिए। उनके जाने हमारी रोजी रोटी छिन जाएगी।
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी टूरिस्टों न वापस न जाने और बुकिंग कैंसिल नहीं करने की अपील की। जम्मू कश्मीर के लोग उनके साथ खड़े हैं। यहां कोई खतरा नहीं है। भारतवासी एक हैं और उन्हें कोई तोड़ नहीं सकता।
आतंकी हमला होने के बाद भी आ रहे टूरिस्ट
पहलगाम में आतंकी हमला होने के बावजूद पश्चिम बंगाल के 11 टूरिस्ट पहलगाम पहुंचे। उन्होंने मीडिया से कहा कि हां हम आतंकी हमला होने के बाद भी पहलगाम आए हैं। परिवार वाले टेंशन में थे, लेकिन भारत हमारा देश है। देश में घूमने की आजादी है। आतंकी हमला करते हैं, इसका मतलब यह नहीं कि हम जम्मू कश्मीर आना बंद कर देंगे।
आतंकियों का काम दहशत फैलाना है, लेकिन भारतीय डरेंगे नहीं, पीछे नहीं हटेंगे। अहमदाबाद से आए एक विवाहित जोड़े ने कहा कि अगर हम आतंकी हमला होने के बाद जम्मू कश्मीर छोड़कर चले जाते तो इसका मतलब यह है कि हम डर गए हैं, नहीं हम डरते नहीं। भारतीय सेना हमारी रक्षा करेगी। हम यहां सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। दिल टूटा है, लेकिन हिम्मत हारी नहीं है।
संबंधित खबरें
120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का महा-अलर्ट
10 mins agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 hr ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
4 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
5 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
7 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
8 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
8 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
8 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
8 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines